न्यूज़ डेस्क : बरसात का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में कई तरह के वायरल संक्रमण का खतरा रहता है। अगर हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो हमारा शरीर इन वायरल संक्रमण से लड़ने में सक्षम हो जाएगा। कोरोना से बचने के लिए भी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है।
कई शोधों में ये बात सामने आई है कि जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत है, उन्हें कोरोना वायरस से आसानी से संक्रमण नहीं हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना काफी आवश्यक है। आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और आप स्वस्थ रहेंगे।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का आयुर्वेदिक उपाय :
आज हम आपको इम्यूनिटी को बढ़ाने का आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं। आप इस ड्रिंक को घर में आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ानी वाली ड्रिंक बनाने की विधि…
ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
पानी में भीगे हुए छुहारे- 3, 4
पानी में भीगे हुए बादाम- 3,4
दूध- 1 गिलास
ड्रिंक बनाने की विधि…
सबसे पहले भिगोकर रखे हुए बादाम और छुहारे को ग्राइंडर में डालकर बारीक बना लें। ग्राइंडर को चलाने से पहले ग्राइंडर में दूध डाल लें।
ग्राइंडर को 3 मिनट तक चलाएं। तीन मिनट में बादाम और छुहारे बारीक हो जाएंगे।
अब इसे दूध वाले गिलास में निकाल लें।
आपकी ड्रिंक तैयार है, अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।
नाश्ते में भी कर सकते हैं सेवन :
आप इस ड्रिंक का सेवन नाश्ते में भी कर सकते हैं। रात को सोने से पहले बहुत से लोगों की दूध पीने की आदत होती है, वे लोग दूध की जगह पर इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
इम्यून सिस्टम होगा मजबूत :
इस ड्रिंक को बनाने में दूध, बादाम और छुहारे का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का ये बेहद ही आसान घरेलू उपाय है।
Comments are closed.