भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 126.53 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 73.63 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.35 प्रतिशत है

बीते 24 घंटों में 8,603 नये मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 99,974 है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (0.81 प्रतिशत) पिछले 20 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 73,63,706 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 126.53 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,26,53,44,975 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,31,55,745 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,84,291
दूसरी खुराक 95,31,494
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,80,084
दूसरी खुराक 1,65,59,396
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 46,45,20,330
दूसरी खुराक 23,76,97,016
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 18,61,63,770
दूसरी खुराक 12,43,84,093
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,65,61,828
दूसरी खुराक 8,11,62,673
योग 1,26,53,44,975

 

पिछले 24 घंटों में 8,190 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,53,856 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.35 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020DIY.jpg

बीते लगातार 160 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 8,603 नये मामले सामने आये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JFLJ.jpg

सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 99,974 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.29 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046CSB.jpg

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,52,596 जांच की गईं। भारत ने अब तक 64.60 करोड़ से अधिक (64,60,26,786) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.81 प्रतिशत है, जो पिछले 20 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे पर कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.69 प्रतिशत है। वह भी पिछले 61 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 96 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0056SXK.jpg

Comments are closed.