राणा कपूर के कार्यकाल के लिए आरबीआई से विस्तार मांगेगा यस बैंक

मुंबई : निजी क्षेत्र के यस बैंक के निदेशक मंडल ने अपने प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से तीन महीने का सेवा विस्तार मांगने का फैसला किया है।

बैंक ने कपूर के उत्तराधिकारी की तलाश के लिए एक खोज एवं चयन समिति गठित करने का भी फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने कपूर को 31 जनवरी, 2019 तक पद पर बने रहने की अनुमति दी है।

स्तार मांगने का फैसला किया गया। रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह कपूर के लिए बोर्ड द्वारा मांगे गए तीन साल के विस्तार को घटाकर उन्हें सिर्फ 31 जनवरी 2019 तक पद पर बने रहने की अनुमति दी है।

केंद्रीय बैंक ने यस बैंक से कपूर का उत्तराधिकारी तलाशने को कहा था। कपूर बैंक की 2004 में स्थापना के बाद से ही इस पद पर हैं और उनके स्थान पर उचित व्यक्ति की तलाश करने में समय लगेगा।

यस बैंक ने फैसला किया है कि वह केंद्रीय बैंक से कपूर के कार्यकाल को कम से कम 30 अप्रैल, 2019 तक बढ़ाने का आग्रह करेगा।

Comments are closed.