इन्दौर । म.प्र. तैराकी संघ के तत्वावधान में इंदौर जिला तैराकी संगठन की मेजबानी में आज से महू नाका स्थित लक्ष्मणसिंह चैहान तरणपुष्कर में राज्य तैराकी स्पर्धा प्रारंभ हुई। पहले दिन इंदौर के खिलाडिय़ों ने अनेेक वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
200 मीटर बेक स्ट्रोक के पुरुष वर्ग के मुकाबले मे इंदौर के अद्वैत पागे 2.10.85 मिनट का समय लेकर पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान नीमच के नानक को तथा तीसरा भोपाल के अनमोल को मिला। इंदौर के ही परम बिरथरे ने 800 मीटर फ्री स्टाईल तथा 400 मीटर इवेंट मे स्वर्ण जीतकर दोहरी सफलता अर्जित की। इंदौर की कान्या नायर के नाम भी तीन स्वर्ण रहे। कान्या ने 400 मीटर बालिका वर्ग, 100 मीटर बटरफ्लाय तथा 400 मीटर महिला वर्ग में स्वर्णीम सफलता अर्जित की। अन्य वर्ग में भोपाल के तन्मय श्ंिादे, जबलपुर के ओशिन नामदेव, भोपाल के वरूण कुमार सिंह, भोपाल की ही महक मनवारे, देवास की विधि जायसवाल, भोपाल की इशिता परिहार, देवास के सानिध्य पाल सिंह, भोपाल की स्वर्णीमा अरोरा, नीमच के नानक मूलचंदानी, नीमच के आदित्य प्रजापत, भोपाल की अंकिता रावत तथा भोपाल की ही मैत्री गुप्ता भी विभिन्न वर्गो मे स्वर्ण पदक जीतने मे सफल रही।
इसके पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, सेंट्रल एक्साइज के सुप्रिटेंडेंट अनिल आर्य, म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, सचिव जय वर्मा तथा एकलव्य सिंह गौड़ के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह राठौर, अखिलेश पाठक, सागर तोंडे, अस्मित गोयले, मोहित इमोलिया, मनीष इमोलिया तथा वीरेंद्र शेंडगे मौजूद थे। संचालन रविंद्र दुबे ने किया तथा तथा आभार योगेंद्र सिंह राठौर ने माना।
:: इस स्पर्धा के चयनीत खिलाड़ी ट्रॉयल्स में लेंगे भाग ::
राज्य स्पर्धा में भाग ले रहे सफल खिलाडिय़ों को इस स्पर्धा के बाद ट्रॉयल्स में भाग लेने का मौका मिलेगा और इसी आधार पर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए प्रदेश के खिलाडिय़ों को चयन किया जाएगा। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार यह ट्रॉयल्स आयोजित किए जा रहे है। और इस ट्रॉयल्स में राज्य स्पर्धा के चयनीत खिलाडिय़ों को मौका मिलेगा।
Related Posts
Comments are closed.