सूत्रों के हवाले से आईं खबरें यदि सच हैं तो फिर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई तो हो चुकी लेकिन अब उनकी रोका सेरेमनी कहें या शादी पूर्व की पूजा पाठ भी अब संपन्न हो गई है। अब चूंकि निक अपने परिवार के साथ मुंबई पहुंचे हैं तो यही कहा जा रहा है कि वो प्रियंका से शादी करके ही लौटेंगे।
इसके साथ ही प्रियंका के यहां लगातार मेहमानों का आना भी जारी है। प्रियंका की रोका सेरेमनी की बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक पंडित जी अपने बैग उठाए नजर आए। इन पंडित जी को बताया गया कि वो ही रोका सेरेमनी करवाएंगे।
प्रियंका का घर भी दुल्हन की तरह सजा दिया गया। यहां फिल्म जबरिया जोडी की शूटिंग में विजी प्रियंका की बहन परिणीति भी घर पहुंच गईं, जिससे यह तय हुआ कि अब कुछ खास ही होने वाला है। पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
ऐसे में आधिकारिक पुष्टी की जाए या नहीं लेकिन लोगों को दिख ही रहा है कि कुछ खास हो रहा है और जल्द ही वह भी सामने आ ही जाएगा जिसका लोगों को इंतजार है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह सगाई की तस्वीरें हैं या फिर शादी पू्र्व की पूजा-पाठ की।
Comments are closed.