न्यूज़ डेस्क : किसानों का आंदोलन 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। दिल्ली में दिनोंदिन में बढ़ती ठंड के बावजूद किसानों का हौसला नहीं टूटा है और वह अपनी मांग को पूरा हुए बिना दिल्ली की सीमाएं छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वहीं सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों को बांटा जा रहा लंगर भी बदला गया है और अब वह मेवे के लड्डू भी खा रहे हैं। आंदोलन के चलते आज भी दिल्ली के कई रास्ते और बॉर्डर बंद रहेंगे।
किसान क़ानूनों में कोई संशोधन नहीं चाहते: तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कई जगह किसान भ्रम फैला रहे हैं इसलिए इनके मन में भी भ्रम था। उन्होंने कहा कि वे कानूनों का समर्थन करते हैं और अपने जिला स्थानों में जाकर दूसरे किसानों को इनके फायदे बताएंगे। किसी को गुमराह होने की जरुरत नहीं है। हम क़ानूनों में कोई संशोधन नहीं चाहते हैं।
आज जो किसान मुझसे मिले, वे बिल और सरकार के साथ: नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज जो किसान मुझसे मिले, उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे बिल और सरकार के साथ हैं। चूंकि कुछ किसान गलत धारणा फैला रहे हैं इसलिए उन्हें भी गुमराह किया गया। जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने बिलों का स्पष्ट समर्थन किया।
Comments are closed.