मोदी सरकार ने नासूर बने पाकिस्तानी आतंकी कैम्प्स पर शुरू की जवाबी करवाई

न्यूज़ डेस्क : इमरान खान के पाकिस्तान को भारत से बार-बार मुंहकी खाने की आदत सी पड़ गई है। अब भारतीय फौजें पाकिस्तानियों को उसके घर में घुसकर मारती हैं। उसकी ताजा हिमाकत पर तो भारतीय फौजों ने अपनी तोपों का मुंह एलओसी के उस पार मोड़ भर दिया। नतीजा यह हुआ कि करीब दो दर्जन आतंकियों समेत आधा दर्जन पाकिस्तानी सैनिक तत्काल ढेर हो गए।

 

भारत ने तीसरी बार पाकिस्तान की कमर तोड़ी  : यह नए भारत का आक्रामक चेहरा है। बुद्ध और गांधी के आदर्शों को मानने वाला भारत अब दुश्मन की गर्दन में अंगूठा देने के लिए भी तैयार है। अब भारत का धैर्य भी तो जवाब दे चुका है। भारत अब पाकिस्तान को किसी भी तरह की रियायत देने के लिए तैयार नहीं है। भारत की रक्षानीति में बदलाव का यह सिलसिला 2016 से चल रहा है। भारत ने उरी में आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किया, फिर दोबारा भारत को फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक करना पड़ा। भारत ने ताजा हमले में तोपों से ही जवाब दिया, क्योंकि दुश्मन सामने ही दिख रहे थे। पाक सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसाने की जुगत कर रही थी यानी 2016 के बाद भारत ने तीसरी बार पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है।

 

पाक जैसे धूर्त पड़ोसी को सिखाया जाए सबक : दरअसल पाकिस्तान की सेना के चीफ कमर जावेद बाजवा के इशारों पर जब उनकी सेना ने बीते दिनों दुर्दांत आतंकियों की घुसपैठ करवाने के इरादे से कवर फायरिंग शुरू की तो उसने ख्वाबों में भी नहीं सोचा था कि इस बार भारत का जवाबी प्रहार तत्काल और इतना करारा होगा। हालांकि इस हमले के बाद कुछ मीडिया और राजनीति के जयचंद कहते हुए मिले कि सेना ने हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हमला किया। अरे भाई, यह क्यों नहीं कहते कि दर्जनों आतंकी घुसपैठ करके आतंक का तांडव करते तब किसका फायदा होता? सेना की कार्रवाई के संबंध में मैं इतना ही कहूंगा कि ऐसे चुनाव रोज आएं ताकि पाकिस्तान जैसे धूर्त पड़ोसी को सबक सिखाया जाता रहे।

 

भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति : जरा याद करें 2008 के मुंबई हमले को। उस हमले ने भारत के आत्म सम्मान को गहरा आघात पहुंचाया था। फिर भी भारत चुप्पी साधे रहा था। पर 2008 और 2019 में बहुत अंतर आ चुका है। अब भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति दुनिया के सामने है। जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के दुष्प्रचार को दुनिया भर में भाव न मिलने के बाद भारतीय विदेश नीति का कूटनीति और रणनीति के स्तर पर और अधिक आक्रामक होना स्वाभाविक भी है। इसका सभी देशवासियों को एक स्वर से स्वागत करना चाहिए और जो ऐसा न करे, ऐसे राष्ट्रद्रोहियों का सामाजिक तिरस्कार भी होना चाहिए।

 

 

सर्जिकल स्ट्राइक और फिर एयर स्ट्राइक में आतंकी कैंप तबाह  : आप देखें कि पाकिस्तान पर भारतीय सेना की ताजा स्ट्राइक कितनी मारक थी कि वह तब से कराह ही रहा है। उसने अपने नुकसान की बात को तो धीरे से माना है। चलो इतना सच बोलना तो उसने सीखा। यह वही पाकिस्तान है जो मुंबई हमले में पाकिस्तानी आंतकियों के तार जुड़ने तक से इन्कार कर रहा था, सर्जिकल स्ट्राइक और फिर एयर स्ट्राइक में आतंकी कैंपों के तबाह होने या अपनी सेना को नुकसान की बात नहीं मानी थी। अब तो वह यह मान रहा है कि भारतीय फौज के एक्शन में उसे तगड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि वह पूरा सच अब भी नहीं बता रहा।

 

गफूर के झूठ का साथ वहां का मीडिया ने भी दिया  : दरअसल भारतीय सेना के जवानों द्वारा किया गया जवाबी हमला इतना करारा था कि पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। लेकिन पाक सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर की ओर से दावा किया गया है कि भारत जिन आतंकी कैंपों को तबाह करने की बात कर रहा है, वह गलत है। उनका इस तरह के दावे करना लाजिमी है। वे यह तो नहीं कहेंगे कि हमारी कमर ही टूट गई है। गफूर के झूठ का साथ वहां का मीडिया भी दे रहा है। हालत यह है कि पाक मीडिया कुछ वर्ष पहले भारत में हुए नक्सल हमले की एक फोटो को यह कह कर पेश करता रहा कि पाकिस्तानी सेना के एक्शन में कई भारतीय जवान मारे गए हैं। पर पाकिस्तान के झूठे दावों की हवा सोशल मीडिया ने ही निकाल दी थी।

 

Comments are closed.