…और गिरा दिल्‍ली एनसीआर का पारा, धुंध के चलते 25 ट्रेन विलंब से

नई दिल्ली। मौसम विज्ञान के अनुसार अब राजधानी में ठंड और बढेगी क्योंकि उत्तर से आने वाली हवाओं में काफी नमी है। इसका असर दिल्ली और उसके निकटवर्ती इलाकों पर पडेगा। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी। धुंध के चलते रले परिचालन पूरी तरह से प्रभावित है। करीब 25 ट्रेनें विलंब से चल रही है।

गुरुवार को राजधानी में बादल तो नहीं छाए रहे लेकिन खिली धूप और तेज हवा के बाद भी तापमान में कमी दर्ज की गई और लोगों ठंड का एहसास हुआ। यह असर शाम को बढ गया और लोगों को बाहर निकलने में सिहरन पैदा हो गई। हवा में नमी के कारण राजधानी में आद्र्रता के स्तर में बढोतरी दर्ज की गई। राजधानी में आद्र्रता का स्तर 98 फीसद दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम स्तर 62 फीसद दर्ज किया गया।

राजधानी में न्यूनतम तापमान सबसे कम रिज इलाके में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग का मानक तापमान भी बुधवार के अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले बृहस्पतिवार को 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Comments are closed.