न्यूज़ डेस्क : मारुति एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-presso) में 1.0 3-सिलेंडर बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि कंपनी आने वाले समय में इसका सीएनजी वेरिएंट भी उतार सकती है। इस में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। साइज की बात करें तो यह कार रेनो क्विड से ज्यादा ऊंची होगी, हालांकि लंबाई, चौड़ाई व्हीलबेस के मोर्चे पर यह क्विड से छोटी होगी। इस में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ऑरेंज बैकलाइटिंग के साथ) जैसे फीचर मिलेंगे।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस गाड़ी में एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट, फ्रंट सीटबेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर जैसे फीचर मिलेंगे।
cardekho.com के मुताबिक क्या होगी मारुति एस-प्रेसो माइक्रो एसयूवी की संभावित कीमत
संभावित वेरिएंट | अनुमानित कीमत |
एसटीडी | 3.90 लाख रुपये |
एलएक्सआई | 4.25 लाख रुपये |
एलएक्सआई (ओ) | 4.40 लाख रुपये |
वीक्सआई | 4.60 लाख रुपये |
वीक्सआई (ओ) | 4.73 लाख रुपये |
एलएक्सआई सीएनजी | 4.95 लाख रुपये |
वीक्सआई एएमटी | 4.99 लाख रुपये |
वीक्सआई प्लस | 5 लाख रुपये |
वीक्सआई (ओ) एएमटी | 5.10 लाख रुपये |
वीक्सआई प्लस एएमटी | 5.40 लाख रुपये |
यह कार की वास्तविक कीमत नहीं है। वेरिएंट और फीचर के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि एस-प्रेसो की कीमत इसके आसपास हो सकती है। कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो से होगा।
Comments are closed.