नवरात्रि में बुराई पर अच्छाई की जीत की तरह है मर्दानी 2

न्यूज़ डेस्क : रानी मुखर्जी की मनोरंजक फिल्म मर्दानी 2, आगामी 13 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। बहुप्रतीक्षित पुलिस थ्रिलर मर्दानी 2 में रानी एक निर्भीक और प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक, शिवानी शिवा रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। एक चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट के सरगना से मुकाबला करते हुए रानी ने इसके सुपरहिट और प्रशंसित प्रिक्वल मर्दानी में बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में लोगों में स्वाभाविक रूप से यह जानने की जिज्ञासा होगी कि आखिर मर्दानी 2 में रानी किसके खिलाफ जंग छेड़ेंगी। और हमारे पास अब इसका जवाब है!

 

निर्देशक गोपी पुथरन कहते हैं, शिवानी के रूप में रानी एक 21 वर्षीय खलनायक, जो पूरी तरह से बुराई का अवतार है, के साथ एक जबरदस्त मुकाबले में दिखाई देंगी। वह एक खतरनाक अपराधी है जो महिलाओं को निशाना बनाता है।

 

निर्माता यशराज फिल्म्स, फिल्म से जुड़ी अपनी पहली जानकारी का खुलासा कर रहा है, जो इसके रिलीज की तारीख से जुड़ी है। फिल्म में आप देख सकेंगे कि रानी महिलाओं पर होने वाले अपराधों के खिलाफ खड़ी हैं। हालांकि, इसकी लॉंचिंग का समय भी दिलचस्प है। वाईआरएफ ने इसका अनावरण करने के लिए नवरात्रि के शुभ समय का चयन किया है।

 

रानी कहती हैं, फिल्म में आप एक महिला पुलिसकर्मी को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का खात्मा करने के लिए एक व्यक्ति की विशुद्ध बुराई से लड़ते हुए देखेंगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं, नवरात्रि पूरे भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रुप में जाना जाता है। चाहे वह राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत हो या रावण पर भगवान राम की जीत, ऐसे में, इसकी लॉंचिंग के लिए नवरात्रि काफी महत्वपूर्ण है। रानी कहती हैं, इसलिए, हमने इस शुभ अवसर पर मर्दानी 2 की यात्रा शुरू करने का फैसला किया।

 

वे कहतीं हैं, अगर में अपनी बात करूं तो, व्यक्तिगत रूप से मैं रोमांचित हूं कि मर्दानी 2 की पहली और मुख्य शुरूआत दुर्गा पूजा के दौरान हो रही है, जो नारी शक्ति को उसके सबसे सच्चे और हिम्मती रूप में मनाता है। मां दुर्गा बुरी ताकतों के खिलाफ खड़ी हुईं और उन्हें हरा दिया और मर्दानी 2 में एक महिला बुराई के खिलाफ खड़े होने के साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ एक साहसिक और हिम्मतपूर्ण स्टैंड लेती दिखाई देगी। यह बेहद सुखद संयोग है कि दुर्गा पूजा और वाईआरएफ की सबसे बड़ी रिलीज वॉर भी एक साथ ही आ रही है, जो  हमारी फिल्म के प्रदर्शन के लिहाज से भी एक बेहद सुखद संयोग है।

 

वाईरएफ ने अभी भी यह खुलासा नहीं किया है कि मर्दानी 2 में प्रतिद्वंद्वी कौन है, लेकिन असाधारण रूप से प्रतिभाशाली अभिनेता आदित्य चोपड़ा को बुराई के अवतार में देखा जाना लगभग तय माना जा रहा है। यह गोपी के निर्देशन वाली पहली फिल्म है, जो पहली मर्दानी फिल्म के लेखक थे। मर्दानी 2 की शूटिंग बड़े पैमाने पर राजस्थान के जयपुर और कोटा में की गई थी। दुनिया भर में 250 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी वैश्विक ब्लॉकबस्टर हिचकी के बाद रानी की यह अगली रिलीज होगी।

 

 

Comments are closed.