वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ 17% बढ़कर

मुंबई, 10 मई, 2019। एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस ने 31 मार्च, 2019 को समाप्त हुए वर्ष के लिए अपने ऑडिट किए गए वित्तीय नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने मुंबई में आयोजित बैठक में नतीजों को लेकर निदेशक मंडल के अनुमोदन के बाद इस बारे में बताया।

 

 

प्रदर्शन की मुख्य बातें – वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही

(आंकड़े करोड़ रुपए में )

  31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही  31 मार्च, 2018 को समाप्त तिमाही  बदलाव
परिचालन से राजस्व 4655  3888 20%
शुद्ध ब्याज आय 1201 989 21%
कर पूर्व लाभ 986.24 813.62 21%
कर पश्‍चात शुद्ध लाभ 693.58  594.34  17%
शेष ऋण पोर्टफोलियो 194646  167467  16%
शुद्ध ब्याज मुनाफा 2.54%  2.44%

(1 करोड़ = 10 मिलियन)

31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही के दौरान कुल संवितरण (डिस्बर्स्मेंट) 7% की वृद्धि के साथ 17402 करोड़ रुपए से बढ़कर 18649 करोड़ रुपए हो गया। इसमें से, व्यक्तिगत होम लोन सैगमेंट में संवितरण ने 18% की वृद्धि दर्ज की और 10541 करोड़ रुपए से 18448 करोड़ रुपए हो गया , जबकि वित्तीय वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में 2266 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में परियोजना ऋण में कुल संवितरण 2031 करोड़ रुपए रहा।

 

वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में परिचालन से कंपनी का कुल राजस्व 20% बढ़ा और 3888 करोड़ रुपए से 4655 करोड़ रुपए हो गया। शुद्ध ब्याज आय 1201 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए यह 989 करोड़ रुपए थी। इस तरह इसमें 21% की वृद्धि हुई।

 

तिमाही के लिए कर पूर्व लाभ 986.24 करोड़ रुपए रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए 813.62 करोड़ रुपए की तुलना में इसमें 21% की वृद्धि हुई। कर के बाद शुद्ध लाभ 693.58 करोड़ रुपए रहा। इसके मुकाबले पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 594.34 करोड़ रुपए था। यानी इसमें 17% की वृद्धि हुई।

 

कुल शेष (आउट्स्टैन्डिंग) पोर्टफोलियो 1,94,646 करोड़ रुपए रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इसमें 16% की बढ़ोतरी रही। व्यक्तिगत ऋण पोर्टफोलियो 1,59,350 करोड़ रुपए के मुकाबले 1,81,569 करोड़ रुपए रहा, जो 14% की वृद्धि है। 31 मार्च 2019 तक डेवलपर ऋण पोर्टफोलियो 1,30,77 करोड़ रुपए रहा, जबकि 31 मार्च 2018 को यह 8,116 करोड़ रुपए था।

 

31 मार्च, 2019 को डेवलपर लोन पर एनपीए सहित कंपनी के लिए कुल सकल एनपीए 1.53% रहा, जबकि 31 मार्च 2018 को यह 0.78% था। 31 मार्च, 2019 तक व्यक्तिगत सैगमेंट में सकल एनपीए 1.14% था। 31 मार्च 2019 को सकल एनपीए 1.07% रहा, जबकि 31 मार्च 2018 को 0.43% था।

वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में शुद्ध ब्याज मुनाफा (नेट इन्टरस्ट मार्जिन) 2.54% रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2018 की चौथी तिमाही के लिए यह 2.44% था।

 

प्रदर्शन की मुख्य बातें – वित्तीय वर्ष 2019

(आंकड़े करोड़ रुपए में) 

  31 मार्च, 2019 को समाप्त हुआ वर्ष    31 मार्च, 2018 को समाप्त हुआ वर्ष   बदलाव
परिचालन से राजस्व 17362     14841   17%
शुद्ध ब्याज आय 4269   3522   21%
कर पूर्व शुद्ध  लाभ 3379.55   2765.5   22%
कर पश्‍चात शुद्ध लाभ 2430.97   2002.50   21% 
ईपीएस (2 रुपए पेड-अप) 48.16   39.68

 (1 करोड़ = 10 मिलियन)

 

31 मार्च, 2019 को समाप्त हुए वर्ष के दौरान, कंपनी का कुल संवितरण 55315 करोड़ रुपए रहा, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि के लिए 49379 करोड़ रुपए था। इसमें 12% की वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान, व्यक्तिगत होम लोन श्रेणी में संवितरण 10% की वृद्धि के साथ 34318 करोड़ रुपए के मुकाबले 37618 करोड़ रुपए रहा।

 

31 मार्च, 2019 को समाप्त हुए वर्ष में परिचालनों से कंपनी का कुल राजस्व 17362 करोड़ रुपए रहा। पिछले वर्ष के दौरान 14841 करोड़ रुपए के मुकाबले इसमें 17% की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष के दौरान 3522 करोड़ रुपए के मुकाबले 31 मार्च, 2019 को खत्म हुए साल में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 4269 करोड़ रुपए थी। इस तरह इसमें 21% की बढ़ोतरी हुई।

 

31 मार्च, 2019 को समाप्त वर्ष में कर पूर्व शुद्ध लाभ (पीबीटी) 22% की वृद्धि दर्ज करते हुए पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2765.50 करोड़ रुपए के मुकाबले 3379.55 करोड़ रुपए रहा।

कर पश्‍चात शुद्ध लाभ 2430.97 करोड़ रुपए रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 2002.50 करोड़ था, यानी इसमें 21% की वृद्धि हुई।

मार्च 2019 को समाप्त वर्ष के लिए शुद्ध ब्याज मुनाफा 2.36% था, जबकि वित्तीय वर्ष 2018 के लिए यह 2.25% था।

 

निदेशक मंडल ने 380% लाभांश की अनुशंसा की है।

एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री विनय साह ने कहा, “वित्तीय सेक्टर में गंभीर चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने वित्त वर्ष 2019 में अपनी विकास की रफ्तार को कायम रखा है। सभी वित्तीय मापदंडों में निरंतर सुधार हुआ है। कंपनी ने पूरे देश में विभिन्न सेक्टर्स में विकास देखा है। हम वित्तीय वर्ष 2020 में परिचालन के सभी क्षेत्रों में और भी सुधार को लेकर आश्वस्त हैं। साल के दौरान, कंपनी ने किफायती आवास के क्षेत्र में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें 45 हजार से अधिक खातों में वितरण किया गया था। इस वर्ष हम किफायती आवास पर विशेष ध्यान के साथ 9 नए मार्केटिंग सेंटर खोल रहे हैं।”

 

 

 

 

 

Comments are closed.