जानिये, मोदी कैबिनेट में किसकों मिला कौन से मंत्रालय की जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (सात जुलाई) शाम कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं।  वहीं, सात महिलाएं भी शामिल हैं। सभी 43 नेताओं में 15 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जिनमें नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल आदि शामिल हैं। बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दो घंटे बाद ही सभी मंत्रियों को उनके प्रभार बांट दिए गए। गृहमंत्री अमित शाह को नए बने सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को उड्डयन तो अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया।

 

 

 

 

नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग

अमित शाह को मौजूदा मंत्रालयों के साथ नए बने सहाकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय वापस ले लिया गया। वह वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्रालय संभालेंगे।

अश्विनी वैष्णव अब रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी भी दी गई। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान दी गई। 

पुरुषोत्तम रूपाला डेयरी और फिशरीज मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनुराग ठाकुर को खेल और युवक कल्याण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया।

गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय की देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई। 

भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया।

धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाकर शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया।

हरदीप सिंह पुरी से नागरिक उड्डयन मंत्रालय लेकर पेट्रोलियम, शहरी विकास और आवास मंत्रालय दिया गया।

पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। 

किरन रिजिजू को खेल मंत्रालय से हटाकर संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।

सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय के साथ-साथ उत्तर-पूर्व के मामलों की भी जिम्मेदारी दी गई। 

 

 

 

 

     मंत्री                                    मंत्रालय

राजनाथ सिंह                                  रक्षा

अमित शाह                              गृह और सहकारिता

नितिन गडकरी                              सड़क परिवहन

निर्मला सीतारमण                        वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले

नरेंद्र सिंह तोमर                           कृषि एवं ग्रामीण विकास

डॉ. एस. जयशंकर                              विदेश मंत्री

 

Comments are closed.