जानिए क्या है दुनिया का सबसे सेहतमंद खाना ?

न्यूज़ डेस्क : बादाम प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें अच्छी तादाद में मोनो-अनसेचुरेटेड फैट होता है, जो दिल की बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। रोज पांच से सात बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। 100 ग्राम बादाम में 597 किलो कैलोरी होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका पोषक स्कोर है 97। बादाम के साथ साथ किशमिश भी सेहत के लिए फायदेमंद है। ये तीन रंगों में आती है लाल, हल्के हरे रंग की और काले रंग की। इसका पोषक स्कोर है 51।

 

अगर आप मांसाहारी हैं तो सी-फूड आपके लिए बेहतरीन है। रेड स्नाइपर नाम की मछली में खास तरह के पोषक तत्व होते है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन इसे खाते वक्त सावधानी की जरूरत है क्योंकि इसमें खतरनाक टॉक्सिन भी होते हैं। अगर इसे अच्छी तरह साफ नहीं किया गया तो, रेड स्नाइपर फायदे की जगह नुकसान भी कर सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका पोषक स्कोर है 69।

 

साइट्रस फल यानी नींबू और इसके खानदान के दूसरे भाई-बंधु, जैसे नारंगी, कीनू, माल्टा और नारंगी। साइट्रस फल हमेशा सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इनमें विटामिन सी खूब होता है। इससे हमारी स्किन चमकदार बनती है। इसे हमारी खाना पचाने की कुव्वत भी बेहत होती है।

 

जिन्हें एसिडिटी की शिकायत रहती है उनके लिए तो साइट्रस फ्रूट रामबाण हैं। इनमें संतरा सबसे ऊपर है। ये दुनिया में लगभग सभी देशों में पैदा होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका पोषक स्कोर है 51। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा चमकी दमकती रहे तो संतरे रोज खाएं।

 

अनार में काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इसमें आयरन भी खूब होता है। रोजाना एक अनार खाने से हीमोग्लोबिन की कमी नहीं रहती।

 

मौसम बदल रहा है। गर्मी आने वाली है। इस मौसम में शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। लिहाजा ऐसे फल और सब्जियां खानी चाहिए, जिनमें पानी खूब हो। खीरा, तरबूज, और खरबूज ऐसे ही फल हैं।

 

भारत में तो खरबूजा खूब पैदा होता है। इसमें पानी के साथ फाइबर भी खूब होता है। ये आंतो के लिए फायदेमंद है। इससे कब्ज की शिकायत नहीं रहती। 100 ग्राम खरबूजे में 34 किलो कैलोरी होती है। इसका पोषक स्कोर है 50।

 

सिंघाड़े में भी पानी बहुत होता है। इसे खाने से भूख पर काबू पाना आसान हो जाता है। कच्चा सिंघाड़ा ये सब्जी माना जाता है। इसे कई तरह से खाया जा सकता है। इसे सुखाकर इसका आटा बनाया जाता है।

 

हिंदू धर्म के कई व्रतों में सिर्फ सिंघाड़े और उसके आटे से बनी चीजें ही इस्तेमाल होती हैं। ये शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने में मददगार होता है। 100 ग्राम सिंघाड़े में 97 किलो कैलोरी होती है। इसका पोषक स्कोर है 50।

 

गोभी और ब्रॉक्कली भी सेहत के लिए काफी फादेमंद हैं। गोभी भारत में खूब पैदा होती है और ब्रॉक्कली विदेशी सब्जी है। ये देखने में बिल्कुल गोभी जैसी लगती है। लेकिन इसका रंग गहरा हरा होता है।

 

कहा जाता है कि ब्रॉक्कली में बहुत छोटे छोटे कीड़े छिपे रहते हैं। इसलिए इसे बहुत अच्छे से साफ करने की जरूरत होती है। एक रिसर्च के मुताबिक पिछले 50 सालों में अमरीका में ब्रॉक्कली की मांग पांच गुना बढ़ गई है।

 

गाजर तो सेहत के लिए रामबाण कही ही जाती है। सर्दी में बहुत कम दाम में ये सभी जगह मिल भी जाती है। इसकी खूबी है कि इसे कच्चा भी खाया जा सकता है और सब्जी या कुछ और बनाकर भी है। गाजर के बारे में कहा जाता है कि ये अब से ग्यारह सौ साल पहले सबसे पहले अफगानिस्तान में पैदा की गई थी।

 

उसके बाद दुनिया के दूसरे हिस्सों में इसकी खेती शुरू हुई। 1500 ईस्वी में यूरोप के लोगों ने संतरी रंग की गाजर पैदा करनी शुरू की। कई देशों में तो बैंगनी रंग की गाजर भी पैदा की जाती है। गाजर में फाइबर, विटामिन ए और आयरन काफी मात्रा में होता है। ये खून साफ रखने में भी मददगार होती है।

 

अंजीर प्राचीन फलों में से एक है। इसे सुखा कर मेवे के तौर पर खाया जाता है। साथ ही कच्ची और ताजा अंजीर को फल के तौर पर खाया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में मैंगनीज नाम का तत्व मिलता है। ये पाचन तंत्र सेहतमंद रखने में मददगार होते हैं। अंजीर को अगर कच्चा खाया जाए तो ज्यादा फायदा देती है।

 

खाना कम ही खाएं, पर संतुलित खाएं। भारतीय लोगों में, खासकर महिलाओं में आयरन की बहुत कमी है। लिहाजा उन्हें ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिसमें आयरन की मात्रा ज्यादा हो।

 

Comments are closed.