चलती कार में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, कन्नौज में फेंका

कन्नौज । इत्रनगरी में आज सड़क के किनारे बदहवास हालत में दो महिलाओं के मिलने से सनसनी फैल गई। इनके साथ चलती गाड़ी में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के मनरूप रावी की दो महिलाएं लखनऊ दवा लेने गई थीं। कल देर रात घर लौटते समय मानकनगर लखनऊ में नहर के पास जिला हरदोई के थाना माधव गंज निवासी नितिन तिवारी व परमेश्वर मिल गए। नितिन से इनकी पहले पहचान होने के कारण दोनों महिलाएं कार पर बैठ गई। आरोप है कि दोनों युवको ने बाकी सवारियों को उतार दिया। इसके बाद रास्ते में दोनों ने इन दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद कन्नौज की सदर कोतवाली अंतर्गत मानीमऊ क्षेत्र के सैयदपुर सकरी गांव के पास फेंक गए। इसके बाद किसी तरह से यह दोनों सड़क पर पहुंचीं। इसके बाद कुछ लोगों के साथ दोनों महिलाएं सदर कोतवाली पहुंचीं। इन दोनों ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस काफी सक्रिय हुई। दोनों महिलाओं के साथ मानीमऊ पहुंची। दोनों पीडि़ताओं को आशा ज्योति केंद्र भेज बयान दर्ज कराए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Comments are closed.