फैबकैफे बाय फैबइडिया फूडियो के स्वर्ग इंदौर में लांच
इंदौर, 30 अक्टूबर 2019। फैबइंडिया ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की आर्गेनिक पहल फैबकैफ़े ने अपना 22 वाॅं आउटलेट आज फूडियो के स्वर्ग इंदौर में लाॅंच किया। फैबइंडिया एक्सपीरियंसल सेंटर में शुरू हुआ फैबकैफ़े इंदौर के लोगों को एक यूनिक डाइनिंग एक्सपेरिएंस देगा।
इस कैफ़े का भोजन और पेय पदार्थ मुख्य आकर्षण है इसके बावजूद आप इस जगह के खूबसूरत डिज़ाइन और इंटीरियर को नहीं भूल सकते। अपोलो प्रीमियर माॅल स्थित फैबकैफ़े 751 स्क्वेअर फ़ीट क्षेत्र में बना है। यहाँ की बड़ी खिड़किया इस जगह को प्राकृतिक हवा और रोशनी से भर देती है। फैबकैफ़े का डिज़ाइन मॉडर्न होने के बावजूद बहुत भारतीय है क्योकि इसकी सजावट फैबइंडिया में मिलने वाले भारतीय हस्तकला और हथकरघा उत्पादों से की गई है। यहाँ का फर्नीचर और लाइटिंग भी बेहद खास है।
फैबइंडिया का फोकस पोषण से भरपूर स्वास्थ्यवर्धक लज़ीज़ व्यंजन परोसने पर है। इसके मेनू में पुरे देश का प्रतिनिधित्व करने वाली क्लासिक डिशेस, इनोवेटिव सलाद और चाट शामिल है। यदि आप ग्लूटेन फ्री, वेगन, कीटो या सिर्फ ग्लूटोन है तो भी आपके लिए फैबकैफ़े में ऑप्शंस है। रेस्टोरेंट हर दिन सुबह 8.30 बजे से रात 10.30 तक खुला रहता है यानि आप यहाँ अपने दोस्तों के साथ लंच पर या परिवार को लेकर डिनर करने आ सकते हैं, या फिर जब कभी मन करे एक कप कॉफ़ी का लुत्फ़ लेने यहाँ आ सकते हैं। फैबकैफ़े में दिन के हर वक्त के लिए कुछ न कुछ है।
फैबकैफे बाय फैबइडिया की ब्रांड हेड रबेकाह ब्लैंक कहती हैं कि फैबकैफ़े के मेनू में हम हेल्दी इंडियन कंफर्ट फ़ूड ऑफर कर रहे हैं। हम खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करने वाले मसालों पर विशेष ध्यान देते हैं। हम खाना बनाने के लिए रिफाइन तेल, आटा और शक्कर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हम आर्गेनिक घी, पारम्परिक साबुत अनाज और मीठे के अन्य प्राकृतिक विकल्पों का उपयोग करते हुए खाना बनाते हैं। ये सभी चीजे हमें अपनी पार्टनर कंपनी आर्गेनिक इंडिया से मिलते हैं। हमारे द्वारा उपयोग किये जाने वाले ज्यादातर खाद्य पदार्थ आर्गेनिक है और आर्गेनिक इंडिया से ही लिए गए है। फैबकैफ़े के बारे में मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद है वह है इसका ऑल डे कांसेप्ट, यहाँ दिन भर आपको कुछ न कुछ अच्छा मिल जाएगा, चाहे वह वेगन कैपेचीनो हो या फिर स्ट्रेट फ़ूड से इंस्पायर्ड सलाद। हमेशा फैबकैफ़े में कुछ नया और हेल्दी ऑप्शन मिलता है।
फैबकैफ़े में ब्रेकफास्ट मेनू है, जो दिन भर उपलब्ध रहता है। इस मेनू में ’ओल्डलीसांबर’ (इसमें मिनी इडली के साथ सांबर और अचार सर्व किया जाता है), पौड़ी (वेगन विकल्प उपलब्ध), लो कैलोरी उपमा (ग्लूटेन फ्रेम वेगन उपमा जो लो कैलोरी, लो कार्ब कॉर्नमील, गाजर और मटर की अच्छाइयों से भरपूर है और नारियल-टमाटर की चटनी के साथ परोसा जाता है), फ्लफी बटरमिल्क पेनकेक्स (इसमें लाइट और फ्लफी बटरमिल्क पेनकेक्स को केले, सिकी हुई बादाम, नारियल की आइसक्रीम, पीनट बटर या गुड़ की चाशनी के साथ सर्व किया जाता है) जैसे कई लज़ीज़ व्यंजन शामिल है।
सलाद सेक्शन इंडियन स्ट्रीट फ़ूड से इंस्पायर्ड है। इसमें फ्रेश इंग्रीडिएन्स का इस्तेमाल कर लाइट मील या क्विक ऐपेटाइज़र तैयार किए जाते हैं। इन विकल्पों में चिकन टिक्का सलाद (इसमें मिक्स ग्रीन्स, शिमला मिर्च, अचार प्याज को काजू पुदीने के साथ परोसा जाता है), क्विनोआ पावरहाउस सलाद (फ्लफी आर्गेनिक इंडियन क्विनोआ और अनार के दानों को ताज़े आर्गेनिक ग्रीन सलाद, भुने हुए बादाम और अखरोट के साथ स्पाइसी मस्टर्ड कसूंदी की ड्रेसिंग कर परोसा जाता है), या शकरकंदी तरबूज सलाद ( इसमें भुना हुआ शकरकंद, तरबूज, मिश्रित साग, भुने हुए कद्दू के बीज, एक जिनी सिट्रस ड्रेसिंग के साथ परोसा जाता है) जैसे व्यंजन शामिल है।
गेस्ट आमतौर पर ऐपेटाइज़र के साथ अपने भोजन की शुरुआत करना पसंद करते हैं। वे ट्रिओ ऑफ़ ग्रेन पापड़ी चाट (इसमें कुट्टू, ज्वार, बाजरा से बनी पापड़ी को दही, टमाटर सॉस और पुदीने की चटनी के साथ सर्व किए जाता है), नो गिल्ट गोलगप्पे (इसमें उबले हुए आलू, अंकुरित फलियों, टेंगी अनार, पाइनएप्पल और पुदीने वाले गोलगप्पा पानी के साथ क्रिस्पी गोलगप्पे सर्व किए जाते हैं), सुपर टिक्की चाट (इसमें बीट्स और कमल के तने से बनी सुपर फ़ूड टिक्की को ताज़े दही, इमली की चटनी और कुरकुरे कमल के चिप्स के साथ परोसा जाता है,इसमें वेगन विकल्प भी उपलब्ध है) जैसी डिशेस का आंनद ले सकते हैं। नॉन-वेजीटेरियंस नॉट सो क्लासिक चिकन मोमोस (कटहल के आटे से बने), फैबकैफ़े गलौटी ऑन कुट्टू डिस्क (मजेदार स्वाद, सुगंध और हलके मसालों के साथ पैन फ्राई किए गए मटन गलौटी को कुट्टू के आटे से बने छोटे पराठों और पुदीने की चटनी के साथ सर्व किया जाता है) जैसे लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
मैन कोर्स में होम स्टाइल में कश्मीरी खड़े मसालों की खुशबू से महकती हुई लज़ीज़ कश्मीरी मटन करी, शाकाहारियों के लिए ताज़े पालक, पनीर और देसी घी से बना क्लासिक सागपनीर या मटर मशरूम करी (घर का बना विशेष, असाधारण रूप से मलाई को भुने हुए काजू और घर के विशेष मसाले के मिश्रण से बनाया जाता है)।
ग्राहक बिरयानी सेक्शन से कीटो बिरयानी (यह एक राइस फ्री बिरयानी हैं, जिसे किसे हुए गोभी “चावल“, मसालेदार चिकन या कटहल के साथ बनाया जाता हैं और रायता-सालन ग्रेवी के साथ परोसा जाता है), क्विनोआ बिरयानी (कटहल या चिकन के साथ घर के मसालों से बनी खास बिरयानी) या बासमती राइस बिरयानी (केसर और केवड़ा से महकती इस बिरयानी को कटहल या चिकन के साथ बनाया जाता है और इसके ऊपर खस्ता प्याज डालें जाते हैं। इसे रायता और सालन ग्रेवी के साथ परोसा जाता है।)
फैबकैफ़े के डिं्रक मेनू में पारम्परिक शीतल पेय जैसे कोकुम कोकोनट कूलर (मालाबार इमली या कोकम और नारियल से बना टँगी डिं्रक), बादाम ठंडाई (आर्गेनिक बादाम के साथ बनाया हुआ एक प्राकृतिक शीतल पेय, जिसमें खजूर, गुड़ की चाशनी और हरी इलायची डाली जाती है) भी शामिल है। फैबकैफ़े के पास स्मूथी और शेक्स भी है, जिन्हे ताजे फलों और प्राकृतिक सामग्री से बनाया जाता है। फैबकैफ़े बेरी ब्लास्ट (बादाम के दूध के साथ मिश्रित बेरीज से बना एक सुपर हेल्दी वेगन मिल्कशेक), इसके साथ ही कोम्बुचा से चुनने के लिए भी विकल्प है। इसके साथ ही फैबकैफ़े ने स्लो प्रेस्ड जूस भी इंट्रोड्यूस किया है जिसमे नारियल पानी, एलोवेरा, संतरा, अनानास और चिया बीज से बना ग्लो हाइड्रेशन शामिल है। फैबकैफ़े के कॉफी मेनू में देश की कुछ बेहतरीन कॉफी शामिल हैं।
मीठे के बिना कोई भी भोजन पूरा नहीं होता इसलिए फैबकैफ़े के डेजर्ट मेनू में केरेमलाइज्ड बनाना केक (यह अनाज रहित केक, केले के आटे और पके केरेमलाइज्ड बनाना के साथ बनाता है), मैंगो केशु चीज़केक टार्ट (यह कच्चा और वेगन डेजर्ट है, जिसे बादाम, काजू-मक्खन, नारियल से बनी चीनी, नारियल तेल और गुड़ की चाशनी के साथ बनाया जाता है और इसके ऊपर आम प्यूरी होती है), हिमालयन ऑर्गेनिक हनी और वॉलनट टार्ट (बादाम के आटे, ऑर्गेनिक हिमालयन अखरोट, गुड़ और संतुलित मिठास के लिए शहद से बनाया गया डेजर्ट) और फैबकैफ़े चॉकलेट केक (बादाम के आटे, देसी घी और नारियल से बनी चीनी से बना मॉइस्ट और रिच चॉकलेट केक, जिस पर बेरी आइसक्रीम का एक स्कूप जोड़ने का विकल्प दिया जाता है) जैसे डेजर्ट है, जो आपके भोजन को पूरा करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
Comments are closed.