राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 189.23 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं


12-14 आयु वर्ग में 2.91 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 19,500 हैं

पिछले 24 घंटों में 3,157 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.74 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.70 प्रतिशत है

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 189.23 करोड़ (1,89,23,98,347) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,33,82,216 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.91 करोड़ (2,91,84,303) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 10405286
दूसरी खुराक 10018279
प्रीकॉशन खुराक 4826907
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 18416017
दूसरी खुराक 17542655
प्रीकॉशन खुराक 7676240
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 29184303
दूसरी खुराक 7473238
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 58504051
दूसरी खुराक 42470455
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 555807763
दूसरी खुराक 478970571
प्रीकॉशन खुराक 182461
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 202939505
दूसरी खुराक 188174408
प्रीकॉशन खुराक 597957
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 126879158
दूसरी खुराक 117242958
प्रीकॉशन खुराक 15086135
  प्रीकॉशन खुराक 2,83,69,700
कुल   1,89,23,98,347

 

भारत में सक्रिय मामले आज 19,500 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.05 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O6AT.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,723 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,38,976 हो गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VP4O.jpg

बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आएं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KK2H.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 2,95,588 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.82 करोड़ से अधिक (83,82,08,698जांच की गई हैं।

देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.70 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.07 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005UGX7.jpg

Comments are closed.