रबी विपणन सीजन 2022-23 में (29.05.2022 तक) 184.58 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया

रबी विपणन सीजन 2022-23 में गेहूं की खरीदारी से अब तक 17.50 लाख किसानों को 37,192.07 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य लाभ प्राप्त हुए हैं

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में रबी विपणन सीजन 2022-23 में केंद्रीय भंडार के तहत गेहूं की खरीदारी जारी है। 29.05.2022 तक 184.58 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई है, जिससे 17.50 लाख किसानों को 37192.07 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का लाभ प्राप्‍‍त हुआ है।

रबी विपणन सीजन 2022-23 (29.05.2022 तकमें गेहूं की खरीदारी

30.05.2022 के अनुसार

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश खरीद की गई गेहूं की मात्रा (एमटी) लाभान्वित किसानों की संख्या एमएसपी मूल्य राशि (करोड़ रुपये में)
पंजाब 9616811 797795 19377.87
हरियाणा 4097380 307761 8256.22
उत्तर प्रदेश 284035 69874 572.33
मध्य प्रदेश 4445964 572765 8958.62
बिहार 3343 608 6.74
राजस्थान 1685 169 3.40
उत्तराखंड 1982 514 3.99
चंडीगढ़ 3221 379 6.49
दिल्ली 1 1 0.00
गुजरात 6 3 0.01
हिमाचल प्रदेश 2921 1032 5.89
जम्मू और कश्मीर 252 62 0.51
कुल 18457600.59 1750963 37192.07

खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2021-22 में किसानों से न्‍यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीदारी सुचारू रूप से चल रही है।

खरीफ विपणन सीजन 2021-22 में 29.05.2022 तक राज्यों/कें‍द्रशासित प्रदेशों में 810.05 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान (खरीफ फसल 754.69 एलएमटी और रबी फसल 55.37 एलएमटी शामिल) की खरीदारी की गई है।

खरीफ विपणन सीजन 2021-22 (29.05.2022 तक) में धान की खरीदारी/30.05.2022 के अनुसार

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश खरीद की गई धान की मात्रा (एमटी) लाभान्वित किसानों की संख्या एमएसपी मूल्य राशि (करोड़ रुपये में)
आंध्र प्रदेश 5718381 711458 11208.03
तेलंगाना 9411842 1443733 18447.21
असम 303825 35783 595.50
बिहार 4490319 642225 8801.03
चंडीगढ़ 27286 1956 53.48
छत्तीसगढ़ 9201000 2105972 18033.96
गुजरात 121865 25081 238.86
हरियाणा 5530596 310083 10839.97
हिमाचल प्रदेश 27628 5851 54.15
झारखंड 753394 139359 1476.65
जम्मू और कश्मीर 40520 8724 79.42
कर्नाटक 218681 73174 428.61
केरल 704410 238397 1380.64
मध्य प्रदेश 4582610 661756 8981.92
महाराष्ट्र 1339771 471661 2625.95
ओडिशा 5981595 1329903 11723.93
पुडुचेरी 336 84 0.66
पंजाब 18728335 933263 36707.54
एनईएफ (त्रिपुरा) 31249 14572 61.25
तमिलनाडु 3623088 549520 7101.25
उत्तर प्रदेश 6553029 947326 12843.94
उत्तराखंड 1155464 78798 2264.71
पश्चिम बंगाल 2452845 975732 4807.85
राजस्थान 7357 563 14.42
कुल 81005426 11704974 158770.64

Comments are closed.