इंदौर, मार्च 2020। महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च की शाम स्थानीय जाल सभागृह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किय गया। इस कार्यक्रम में शहर की महिलाओं का सम्मान भी किया गया और संगीत की महफिल भी सजी। टैक्सटाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, स्पिनर्स क्लब ऑफ इंडिया और सुरीली आवाज के संयुक्त तत्वावधान में ‘जवां है मोहब्बत हंसी है जमाना” नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें विभिन्ना क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शहर की नायिकाओं का सम्मान किया गया। बाज बुक ऑफ अवार्ड इस इस बार प्रिया चौहान, मधु दवे, प्रतीक्षा नैय्यर, अंजली अग्रवाल, अलका भार्गव, वैशाली बकोरे, तृप्ति मिश्रा, गोलो छाबड़ा, रचना गुप्ता व रेखा पंडित को सम्मानित किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल और मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के डॉ. पीएन मिश्रा, टैक्सटाइल एसोसिएशन इंडिया के नेशनल वाइस चेयरमैन अशोक वेदा व खादी ग्रामोद्योग के राज्य निदेशक प्रवीर कुमार थे।
Related Posts
इस अवसर पर स्पिनर्स क्लब ऑफ इंडिया की पत्रिका का विमोचन भी हुआ। संगीत की इस सभा में अरूण ऋषि ने बताया कि ताली बजाकर खुद को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा डॉ. महावीर जैन ने हृदय पर आधारित पुस्तक ‘स्वस्थ हृदय सुखी जीवन” वितरित की। कार्यक्रम में माला स्टीफन, वर्षा कुंवर सिंह, आशिमा राजावत, प्रो. रेखा आचार्य, प्रियंका वेदा, कनिष्का चारू, खुशबू मोरे, पीहू हसन, वादना अग्रवाल, मेघा परदेशी ने सुरीले गीत पेश किए। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी अशोक वेदा, राम मेघानी, दीपक जाजू व मंजीत सिंह खालसा थे। सूत्रधार मोना ठाकुर का था।
Comments are closed.