धरुण ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता रजत, संतोष चूके

जकार्ता  । भारत के धरुण अय्यासामी ने यहां जारी एशियाई खेलों के नौवें दिन पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए रजत पदक पर कब्जा किया।

फाइनल रेस में धरुण ने 48.96 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह नौवें दिन भारत का दूसरा पदक है। भारत के संतोष कुमार तमिलारसन 49.66 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

स्वर्ण पदक कतर के अब्देररहमान सांबा के नाम रहा जबकि जापान के ताकातोशी अबे को कांस्य से संतोष करना पड़ा। अब्देररहमान ने 47.66 और ताकातोशी ने 49.12 सेकेंड में रेस पूरी की।

Comments are closed.