डीजीसीए ने बोइंग 737 मैक्स जेट विमान से हटाया प्रतिबंध, जानिये क्यों लगा था प्रतिबंध

न्यूज़ डेस्क : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बोइंग 737 मैक्स जेट विमान से गुरुवार को प्रतिबंध हटाने का एलान किया। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में भारत ने दो बड़े हादसों के बाद इस विमान पर प्रतिबंध लगा दिया था। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस अहम फैसले की पुष्टि की है।

 

 

 

10 मार्च 2019 को इथियोपियन एयरलाइंस के 737 मैक्स विमान के हादसे का शिकार होने के बाद डीजीसीए ने 19 मार्च 2019 सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों के उपयोग पर रोक लगा दी थी। यह हादसा अदीस अबाबा के पास हुआ था जिसमें चार भारतीयों समेत कुल 157 लोगों की मौत हो गई थी। 

 

 

 

 

इससे पहले अक्तूबर 2018 में लॉयल एयर का 737 मैक्स विमान इंडोनेशिया में हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में 180 लोगों की जान चली गई थी। बता दें कि मार्च 2019 में भारत समेत कई देशों के विमानन नियामकों ने बोइंग 737 मैक्स विमान के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने मार्च 2019 के बाद से अपने इस विमान में कई बदलाव किए हैं, ताकि विभिन्न देशों के नियामक इसे यात्री उड़ान कार्यों के लिए फिर से अनुमति दें। बता दें कि वर्तमान में भारत में केवल स्पाइसजेट एयरलाइंस के पास ही बोइंग 737 मैक्स जेट विमान है।

 

Comments are closed.