विरोध करने पर महिला को पीटा, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान सागर शेट्टी के रूप में हुई है।

अमेरिका में रहता है पति 

जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय पीड़िता मुखर्जी नगर इलाके में रहती है। उसका पति कारोबार के सिलसिले में दो साल से अमेरिका में रह रहा है। यहां महिला ही कारोबार को संभालती है। शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सागर शेट्टी उसके पति का व्यावसायिक साझेदार है। ऐसे में वह अक्सर उसके घर आता जाता रहता है।

विरोध करने पर डंडे से पीटा 

आरोपी मंगलवार की शाम को शराब के नशे में पीड़िता के घर पहुंचा था और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने घर में रखे डंडे से उसकी जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

अस्पताल में भर्ती 

इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया और उनके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed.