सद्गुरु के कावेरी पुकारे अभियान के लिए इंदौर में अवेयरनेस ड्राइव

इंदौर : आप में से कई लोगों ने कावेरी पुकारे अभियान के बारे में सुना होगा। नदी अभियान की सफलता के बाद, सद्गुरु ने हमारे देश की एक प्रमुख नदी कावेरी को पुनर्जीवित करने के लिए अगला चरण शुरू किया है, जो 8.4 करोड़ लोगों का जीवन रूपांतरित करेगा।

 

इसके लिए हमारे शहर इंदौर में 4 सितम्बर को एक अवेयरनेस ड्राइव रखी गई थी जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों जैसे विध्यार्थी, पुलिस, महिला संगठन आदि ने इसमें हिस्सा लिया। शहर के कई बढ़े समूह तथा बढ़े उध्योगपति भी इस ड्राइव का हिस्सा बने।

 

इस ड्राइव का आयोजन सुबह 8:30 से 10:30 तक पलसिया, बापट, रिगल, भँवरकुआ, M.Y. हॉस्पिटल, रजवाड़ा, महूँ नाका, विजय नगर, रेल्वे स्टेशन, मरिमाता और नवलखा  इन स्थान पर कावेरी पुकारे के बैनर और प्ला कार्ड लेकर, खड़े रह कर समर्थन दिया

कावेरी पुकारे अपने तरह का पहला अभियान है, जो भारत की नदियों को कैसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, इसके लिए मानक तय करता है। परियोजना का उद्देश्य कावेरी बेसिन में 242 करोड़ पेड़ लगाने के लिए किसानों का समर्थन करना है, पानी की अवधारणा को 40% तक बढ़ाना और 5-7 वर्षों में किसानों की आय 3-8 गुना तक बढ़ाना है।

 

सद्‌गुरु खुद 3 सितम्बर से 2 सप्ताह की मोटरसाइकिल रैली शुरू कर चुके है, जो की कावेरी के स्त्रोत तलाकावेरी से शुरू होकर तिरुवल्लुर, जाहाँ कावेरी समुद्र से मिलती है वहा समाप्त होगी l

 

हर राज्य का क्राउड फ़ंडिंग पेज शुरू हो गया है, कावेरी के लिए आप कितने पेड़ लगाना चाहते हैं, इसका एक लक्ष्य निर्धारित करें। आप खुद का ऑनलाइन फ़ण्डिंग कैम्पेन शुरू कीजिए और अपने दोस्तों और परिवारजनो को दान देने के लिए प्रेरित करे। प्रत्येक पौधे के रोपण में केवल 42 रुपये खर्च होंगे।

 

आपका योगदान कितना ही बढ़ा या छोटा हो, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ सुंदर बनाने में एक लंबा रास्ता तय कर सकता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भी ट्वीटर पे सद्गुरू को जनमदिन की बधाई देते हुए इस अभियान की सराहना की है

Comments are closed.