इंडोनेशिया । मुस्लिम आबादी क्षेत्र इंडोनेशिया में मस्जिद से होने वाली अजान की तेज आवाज का विरोध करने पर एक महिला को 18 महीने की जेल की सजा दे दी। यह विवादित ईशानिंदा कानून के तहत दोषसिद्धि का नया मामला हैं। बता दे कि मेलिआना (44) नामक महिला जातीय चीनी बुध्द है
जिसे इलाके की मस्जिद में साउंड सिस्टम को हल्का करने का कहने की वजह से इस्लाम को अपमानित करने का दोषी ठहराया गया। गौरतलब है कि इस दीप समूह में तकरीबन 800,000 मस्जिदें हैं जिनमें दिन में 5 बार आजान होती है। इस केस में आया फैसला इस बात की आशंका को बढ़ा रहा है
कि इंडोनेशिया का उदार इस्लाम कट्टरपंथ से प्रभावित हो रहा है। सुमात्रा द्वीप के मेदान शहर की अदालत ने कहा कि महिला की टिप्पणी की वजह से 2 साल पहले दंगे भड़क गए थे और क्रोधित मुस्लिम समुदाय ने बौद्ध मंदिरों में तोड़फोड़ की थी। अदालत के फैसले के खिलाफ बचावकर्ता के वकील ने कहा
कि उनकी मुवक्किल इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी। बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है। यह मुल्क आधिकारिक तौर पर बहुलवादी है तथा यहां हिंदू, ईसाई और बौद्ध धर्म सहित छह मजहबों को मान्यता दी गई है।
Comments are closed.