पानीपत में रेलवे ट्रैक पर लड़के का शव मिला, सिर पाॅलीथिन में थोड़ी दूर पर पड़ा था

पानीपत। श‍हर के बाबपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक 13 साल के लड़के का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। लड़के का सिर 20 फीट की दूरी पर मिला। बच्चे के कपड़ों में कांच की चूड़ियां और कान की बालियां मिली है। आशंका है कि वहां तांत्रिक क्रिया की गई है। बच्‍चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, पानीपत शहर के पास सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का सिर कटा शव देखा। पहले तो लाेगों ने इसे हादसा माना और रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद करीब 20 फीट की दूरी पर एक काले रंग की पॉलीथिन में लड़के का सिर मिला। जीआरपी ने शव के कब्‍जे में ल‍े लिया। बच्‍चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

लड़के ने स्‍कूल ड्रेस पहन रखा था। लड़के के कपड़े में कांच की चूडियां और कान की बालियां मिली हैं। इससे लोगों काे उसके साथ तांत्रिक क्रिया किए जाने का शक है। अभी तक लड़के की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है अौर लड़के की पहचान की कोशिश हाे रही है।

Comments are closed.