रोहतक। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जाट आरक्षण आंदोलन के मामले में दोहरी नीति अपना रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल के दौरान के अंतिम दिनों में जाट समुदाय सहित पांच जातियों को आधा अधूरा आरक्षण दिया था और इसी कारण हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया था। अब भाजपा सरकार ने आरक्षण सही तरीके से दिया है।
कैप्टन अभिमन्यू ने दावा किया कि हिमाचाल और गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी होकर अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं क्रियांवित कर रही है। जितने विकास के कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में हुए उतने पहले किसी के भी कार्यकाल में नहीं हुए।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक लगाम लगा दी है, जबकि पूर्व सरकारों में जमकर भ्रष्टाचार होता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक क्लिक में हजारों की संख्या में तबादले करके इसमें होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया। अब नौकरियां पर्ची की जगह मेरिट के आधार पर मिल रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के शासनकाल में अनेक भूमि घोटाले हुए हैं जिनकी जांच चल रही है। उनके शासनकाल में किसानों को मुआवजे के लिए दर-दर भटकना पडता था। मगर भाजपा सरकार में किसानों को आपदा में खराब हुई फसलों को उचित मुआवजा समय पर मिल रहा है।
News Source: jagran.com
Comments are closed.