बेटे की जन्‍मदिन पार्टी में हुई कहासुनी तो पत्‍नी की ले ली जान, खुद को भी मारी गोली

रोहतक। शहर के आजादगढ़ कालोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और इसके बाद खुद को मारी गोली। वह खुद भी गंभीर रूप से घा‍यल हो गया और उसे पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना तड़के चार बजे हुई। दंपती ने रात को बेटे का जन्मदिन मनाया था। बताया जाता है कि जन्‍मदिन पार्टी में उनका झगड़ा हो गया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शहर की आजादगढ़ कालोनी में जितेंद्र नामक व्‍यक्ति रहता है। श‍निवार को उसके पुत्र का जन्‍मदिन था अौर इस माैके पर जितेंद्र और उसकी पत्‍नी प्रीति ने पार्टी भी रखी थी। दोनों ने बेटे का जन्‍मदिन मनाया। बताया जाता है ह‍ि दोनों में इसी दौरान झगड़ा हो गया।  बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते-देखते दोनों का विवाद बढ़ गया और जितेंद्र ने अपनी पिस्‍तौल निकालकर प्रीति को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद काे भी गोली मार ली।

हत्‍या के बाद जांच करती पुलिस। 

इससे घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों को पीजीआइ पहुंचाया और पुलिस को भी घटना के बारे में सूचना दी। प्रीति की पीजीआइ में मौत हाे गई। जितेंद्र की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पु‍लिस की टीमें घटना की जानकारी मिलने के बाद जितेंद्र के घर पहुंची अौर जांच शुरू की। फारेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है।

News Source: jagran.com

Comments are closed.