बुलंदशहर । मस्जिद तथा गुंबद की दीवार गिरने के 24 घंटे के अंदर ही बुलंदशहर में आज एक मकान में विस्फोट हो गया। जिससे एक ही परिवार के छह लोग घायल हैं। विस्फोट इतना भयंकर था कि मकान ध्वस्त हो गया है।
बुलंदशहर में आज कोतवाली नगर क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा काली नदी पुल के समीप एक घर में भयंकर विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि इससे मकान ध्वस्त हो गया। इसमे इरशाद, उसकी पत्नी शन्नो और चार बच्चे घायल हो गए। बताया जाता है कि घर में अवैध रूप से पटाखे बनाये जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। अब पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
इससे पहले बुलंदशहर में कल ही मस्जिद की दीवार और गुम्बद गिरा था। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। बुलंदशहर के के ऊपरकोट इलाके की प्रसिद्ध जामा मस्जिद की मीनार और गुम्बद अचानक गिर गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालियों का पानी मस्जिद की दीवार में भर रहा था।
जिससे दीवार कमजोर हो गई थी। कल नमाज के समय मस्जिद की दीवार और गुम्बद अचानक से भरभरा कर गिर पड़े ।
जिसमें तीन बच्चे और एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
News Source: jagran.com
Comments are closed.