रबी विपणन सत्र 2022-23 में अब तक (16.05.2022 तक) 5 राज्यों से 180.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया

गेहूं की खरीद से 16.99 लाख किसानों को रबी विपणन सत्र 2022-23 में अब तक 36,412.86 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हुआ

रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय पूल के तहत गेहूं की खरीद मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में सुचारु रूप से की जा रही है।

दिनांक 16.05.2022 तक 180.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिससे 16.99 लाख किसानों को 36,412.86 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हुआ है।

 

रबी विपणन सत्र 2022-23 में गेहूं की खरीद

(16.05.2022 तक)/ 17.05.2022 को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार

 

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश खरीदे गए गेहूं की मात्रा (एमटी) लाभान्वित हुए किसानों की संख्या एम एस पी मूल्य (करोड़ रूपए में)
पंजाब 9575720 794846 19295.08
हरियाणा 4071716 304324 8204.51
उत्तर प्रदेश 237775 58449 479.12
मध्य प्रदेश 4174573 539471 8411.76
बिहार 2663 499 5.37
राजस्थान 758 86 1.53
उत्तराखंड 1327 401 2.67
चंडीगढ़ 3221 379 6.49
दिल्ली 1 1 0.00
गुजरात 6 3 0.01
हिमाचल प्रदेश 2887 1013 5.82
जम्मू और कश्मीर 252 62 0.51
कुल 18070897.78 1699534 36412.86

 

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्रीय पूल के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 16.05.2022 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 777.97 लाख मीट्रिक टन धान (खरीफ फसल का 751.84 लाख मीट्रिक टन और रबी फसल का 26.13 लाख मीट्रिक टन इसमें शामिल है) की खरीद की जा चुकी है। अब तक लगभग 111.64 लाख किसान 1,52,482.46 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से लाभान्वित हो चुके हैं।

 

खरीफ विपणन सत्र में राज्यवार धान खरीद 2021-22 (16.05.2022 तक)/17.05.2022 तक

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश खरीदे गए धान की मात्रा (एमटी) लाभान्वित हुए किसानों की संख्या एमएसपी मूल्य (करोड़ रुपये में)
आंध्र प्रदेश 5174977 664522 10142.95
तेलंगाना 7569939 1156179 14837.08
असम 263793 31749 517.03
बिहार 4490319 642225 8801.03
चंडीगढ़ 27286 1956 53.48
छत्तीसगढ़ 9201000 2105972 18033.96
गुजरात 121865 25081 238.86
हरियाणा 5530596 310083 10839.97
हिमाचल प्रदेश 27628 5851 54.15
झारखण्ड

 

753394 139359 1476.65
जम्मू और कश्मीर 40520 8724 79.42
कर्नाटक 218681 73174 428.61
केरल 581479 201751 1139.70
मध्य प्रदेश 4582610 661756 8981.92
महाराष्ट्र 1337891 471438 2622.27
ओड़िशा 5722304 1292732 11215.72
पुद्दुचेरी 336 84 0.66
पंजाब 18728335 933263 36707.54
एनईएफ (त्रिपुरा) 31249 14572 61.25
तमिलनाडु 3476501 523708 6813.94
उत्तर प्रदेश 6553029 947326 12843.94
उत्तराखंड 1155464 78798 2264.71
पश्चिम बंगाल 2200620 872889 4313.22
राजस्थान 7357 563 14.42
कुल 77797173 11163755 152482.46

Comments are closed.