राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 185.04 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं


12-14 आयु वर्ग में 1.98 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 11,871 हैं

पिछले 24 घंटों में 1,086 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 185.04 करोड़ (1,85,04,11,569से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,22,69,994 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.98 करोड़ (1,98,31,257से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

 

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 10403904
दूसरी खुराक 10002798
प्रीकॉशन खुराक 4498875
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 18413615
दूसरी खुराक 17516072
प्रीकॉशन खुराक 6946612
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19831257
पहली खुराक 57440351
15-18 वर्ष आयु वर्ग दूसरी खुराक 38879910
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 554857433
दूसरी खुराक 468143382
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 202790758
दूसरी खुराक 185837174
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 126769720
दूसरी खुराक 115752286
प्रीकॉशन खुराक 12327422
    प्रीकॉशन खुराक 2,37,72,909
कुल   1,85,04,11,569

 

लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,871 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DGXX.jpg

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1198 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,97,567 हो गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002055A.jpg

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1086 नए मामले सामने आएं।

 

टीकाकरण

 

पिछले 24 घंटों में कुल 4,81,374 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 79.20 करोड़ से अधिक (79,20,27,142जांच की गई हैं।

 

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.23 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TDL9.jpg

 

 

Comments are closed.