भारत का विदेश व्यापार: फरवरी 2022

फरवरी 2022 में भारत का निर्यात पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 25.41 प्रतिशत बढ़कर 57.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया

अप्रैल-फरवरी 2021-22 में कुल निर्यात (वस्तु और सेवा दोनों को मिलाकर) ) पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत बढ़कर 601.77 अरब डॉलर हो गया।

अप्रैल-फरवरी 2021-22 में कुल सर्वाधिक निर्यात 375 बिलियन डॉलर के करीब, चालू वित्त वर्ष के दौरान कुल सेवाओं का निर्यात 226 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया

फरवरी 2022* में भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवा दोनों को मिलाकर) 57.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 25.41 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और फरवरी 2020 की तुलना में 27.07 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। फरवरी 2022* का अनुमान 69.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 35.64 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और फरवरी 2020 की तुलना में 44.62 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 1: फरवरी, 2022* के दौरान व्यापार

    फरवरी 2022

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

फरवरी 2021

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

फरवरी 2020

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

फरवरी 2021 की तुलना में वृद्धि (%) फरवरी 2020 की तुलना में वृद्धि (%)
वस्तु निर्यात 34.57 27.63 27.74 25.10 24.60
आयात 55.45 40.75 37.90 36.07 46.28
व्यापार संतुलन -20.88 -13.12 -10.16 -59.18 -105.45
सेवाएं निर्यात 22.46 17.84 17.14 25.90 31.06
आयात 13.91 10.38 10.05 33.95 38.39
बकाया सेवाएं 8.56 7.46 7.09 14.69 20.68
कुल व्यापार  (वस्तु+सेवाएं)* निर्यात 57.03 45.48 44.88 25.41 27.07
आयात 69.35 51.13 47.95 35.64 44.62
व्यापार संतुल -12.32 -5.65 -3.07 -117.90 -301.25

* * नोट: यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जनवरी, 2022 के लिए सेवा क्षेत्र हेतु जारी नवीनतम डेटा है। फरवरी, 2022 के लिए डेटा अनुमानित है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बाद में जारी आंकड़ों के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) 2019, 2020 और अप्रैल से सितंबर, 2021 के लिए भुगतान डेटा के त्रैमासिक संतुलन का उपयोग करते हुए आनुपातिक आधार पर संशोधित किए गए है।

चित्र 1: फरवरी 2022* के दौरान कुल व्यापार*

अप्रैल-फरवरी 2021-22* में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं का संयुक्त) 601.77 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 36.19 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और अप्रैल-फरवरी 2019-20 में 23.44 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-फरवरी 2021-22* में कुल आयात 683.01 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 51.51 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि  और अप्रैल-फरवरी 2019-20 में 21.66 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 2: अप्रैल-फरवरी, 2021-22* के दौरान व्यापार

    अप्रैल-फरवरी, 2021-22

(बिलियन अमेरिकी डॉलर))

अप्रैल-फरवरी 2020-21

(बिलियन अमेरिकी डॉलर))

अप्रैल-फरवरी 2019-20

(बिलियन अमेरिकी डॉलर))

अप्रैल-फरवरी 2020-21 की तुलना में वृद्धि (%) अप्रैल-फरवरी 2019-20 की तुलना में वृद्धि (%)
वस्तु निर्यात 374.81 256.55 291.87 46.09 28.42
आयात 550.56 345.54 443.24 59.33 24.21
व्यापार संतुलन -175.75 -88.99 -151.37 -97.51 -16.11
सेवाएं निर्यात 226.96 185.29 195.63 22.49 16.02
आयात 132.45 105.26 118.18 25.83 12.07
बकाया सेवाएं 94.51 80.03 77.45 18.09 22.03
कुल व्यापार (वस्तु+सेवाएं)* निर्यात 601.77 441.84 487.50 36.19 23.44
आयात 683.01 450.80 561.42 51.51 21.66
व्यापार संतुल -81.24 -8.95 -73.92 -807.24 -9.90

* नोट: यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जनवरी, 2022 के लिए सेवा क्षेत्र हेतु जारी नवीनतम डेटा है। जनवरी, 2022 के लिए डेटा अनुमानित है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बाद में जारी आंकड़ों के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) 2019, 2020 और अप्रैल से सितंबर, 2021 के लिए भुगतान डेटा के त्रैमासिक संतुलन का उपयोग करते हुए आनुपातिक आधार पर संशोधित किए गए है।

चित्र 2: अप्रैल-फरवरी 2022* के दौरान कुल व्यापार

वस्तु व्यापार

  • फरवरी 2022 में वस्तु निर्यात 34.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2021 में यह 27.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जिसमें इसकी तुलना में 25.10 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी। फरवरी 2020 की तुलना में फरवरी 2022 में निर्यात में 24.60 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • फरवरी 2022 में वस्तु आयात 55.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जिसमें फरवरी 2021 के 40.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आयात के मुकाबले 36.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2022 में आयात में फरवरी 2020 की तुलना में 46.28 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
  • फरवरी 2022 के लिए वस्तु व्यापारिक व्यापार संतुलन (-) 20.88 बिलियन अमेरिकी डालर (-) 20.88 बिलियन होने का अनुमान लगाया गया था, जबकि फरवरी 2021 में (-) 13.12 बिलियन अमेरिकी डालर था, जिसमें (-) 59.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फरवरी 2020 (अमेरिकी डॉलर (-) 10.16 बिलियन) की तुलना में, फरवरी 2022 में व्यापार संतुलन ने (-) 105.45 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की।

 

चित्र 3: फरवरी 2022 के दौरान वस्तु व्यापार

अप्रैल-फरवरी 2021-22 की अवधि के दौरान वस्तु निर्यात 374.81 बिलियन अमेरिकी डालर था, जिसमें अप्रैल-फरवरी 2020-21 की अवधि के दौरान 256.55 बिलियन अमेरिकी डालर के मुकाबले 46.09 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी। अप्रैल-फरवरी 2019-20 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2021-22 में निर्यात में 28.42 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

अप्रैल-फरवरी 2021-22 की अवधि के लिए वस्तु आयात 550.56 बिलियन अमेरिकी डालर था,  जिसमें अप्रैल-फरवरी 2020-21 की अवधि के दौरान 59.33 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्जक की गई जो पहले 345.54 बिलियन अमेरिकी डालर था। अप्रैल-फरवरी 2021-22 में आयात में अप्रैल-फरवरी 2019-20 की तुलना में 24.21 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

अप्रैल-फरवरी 2021-22 के लिए वस्तु व्यापार संतुलन का अनुमान अप्रैल-फरवरी 2020-21 में  (-) 88.99 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले (-) 175.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो (-) 97.51 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। अप्रैल-फरवरी 2019-20  (-) 151.37 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में, अप्रैल-फरवरी 2021-22 में व्यापार संतुलन (-) 16.11 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

चित्र 4: अप्रैल-फरवरी, 2021-22 के दौरान वस्तु व्यापार

फरवरी 2022 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 26.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो गैर-पेट्रोलियम की तुलना में 19.01 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है और फरवरी 2021 में 22.48 बिलियन अमेरिकी डालर का गैर-रत्न और आभूषण निर्यात और  फरवरी 2020 में 21.28 बिलियन अमेरिकी डालर का गैर-रत्न और आभूषण निर्यात तथा गैर-पेट्रोलियम की तुलना में 25.72 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

फरवरी 2022 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 31.70 बिलियन अमेरिकी डालर था, जो फरवरी में 24.01 बिलियन अमेरिकी डालर के गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण आयात पर 32.04 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 3: फरवरी, 2022 के दौरान व्यापार (पेट्रोलियम, रत्न और आभूषण को छोड़कर)

  फरवरी 2022

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

फरवरी 2021

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

फरवरी 2020

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

फरवरी 2021 की तुलना में वृद्धि (%) फरवरी 2020 की तुलना में वृद्धि (%)
गैर पेट्रोलियम निर्यात 29.92 25.16 24.30 18.90 23.12
गैर पेट्रोलियम निर्यात 40.16 31.72 27.12 26.63 48.08
गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न और आभूषण निर्यात 26.75 22.48 21.28 19.01 25.72
गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न और आभूषण आयात* 31.70 24.01 22.21 32.04 42.72

नोट:सोना, चांदी, मोती, कीमती और अर्द्ध-कीमती पत्थरों सहित रत्न और आभूषण आयात

चित्र 5: फरवरी, 2022 के दौरान व्यापार (पेट्रोलियम, रत्न और आभूषण को छोड़कर)

अप्रैल-फरवरी 2021-22 के दौरान गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 283.99 बिलियन अमेरिकी डालर था, जो अप्रैल-फरवरी 2020-21 में 211.95 बिलियन अमेरिकी डालर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात पर 33.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह अप्रैल-फरवरी 2019-20 में 219.22 बिलियन अमेरिकी डालर के गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात पर 29.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न तथा आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात अप्रैल-जनवरी, 2021-22 में 298.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो अप्रैल-जनवरी, 2020-21 में हुए 205.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर के इन वस्तुओं के आयात की तुलना में 44.77 प्रतिशत और अप्रैल-जनवरी, 2019-20 में हुए  249.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आयात की तुलना में 19.30 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

तालिका 4: अप्रैल-फरवरी, 2021-22 के दौरान व्यापार (पेट्रोलियम, रत्न और आभूषण को छोड़कर)

  अप्रैल- फरवरी 2021-22

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल- फरवरी 2020-21

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल- फरवरी 2019-20

((बिलियन अमेरिकी डॉलर))

अप्रैल-फरवरी, 2020-21 की तुलना में वृद्धि (%) अप्रैल-फरवरी, 2019-2020 की तुलना में वृद्धि (%)
गैर-पेट्रोलियम निर्यात 319.31 234.36 253.10 36.25 26.16
गैर-पेट्रोलियम आयात 408.83 273.12 322.74 49.69 26.68
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण निर्यात 283.99 211.95 219.22 33.99 29.55
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न तथा आभूषण आयात* 332.94 229.89 272.05 44.82 22.38

नोट:सोना, चांदी, मोती, कीमती और अर्द्ध-कीमती पत्थरों सहित रत्न और आभूषण आयात

चित्र 6: अप्रैल-फरवरी, 2021-22 के दौरान व्यापार (पेट्रोलियम, रत्न और आभूषण को छौड़कर)

 

सेवा व्यापार

फरवरी 2022* में सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 22.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो फरवरी 2021 (17.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 25.90 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और फरवरी 2020 की तुलना में 31.06 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। ( 17.14 बिलियन अमेरिकी डॉलर)।

फरवरी 2022* में सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 13.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो फरवरी 2021 (10.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 33.95 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और फरवरी 2020 की तुलना में 38.39 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। (10.05 बिलियन बिलियन अमेरिकी डॉलर)।

फरवरी 2022* में सेवा व्यापार संतुलन 8.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो फरवरी 2021 (7.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 14.69 प्रतिशत की वृद्धि और फरवरी 2020 (7.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 20.68 प्रतिशत की वृद्धि है।

चित्र 7: फरवरी 2022 के दौरान सेवा व्यापार*

अप्रैल-फरवरी 2021-22* में सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 226.96 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो अप्रैल-फरवरी 2020-21 ( 185.29 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 22.49 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और प्रैल-फरवरी 2019-20 (195.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 16.02 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल-फरवरी 2021-22* में सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 132.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो अप्रैल-फरवरी 2020-21 (105.26 बिलियन अमेरिकी डालर) की तुलना में 25.83 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और अप्रैल-फरवरी 2019-20 (118.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 12.07 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल-फरवरी 2021-22* में सेवा व्यापार संतुलन अप्रैल-फरवरी 2020-21 में 80.03 बिलियन अमेरिकी डालर के मुकाबले 94.51 बिलियन अमेरिकी डालर होने का अनुमान लगाया गया था, जो कि 18.09 प्रतिशत की वृद्धि है। अप्रैल-फरवरी 2019-20 (77.45 बिलियन अमेरिकी डालर) की तुलना में, अप्रैल-फरवरी 2021-22* में सेवाओं के निर्यात ने 22.03 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की।

Comments are closed.