भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 175.03 करोड़ के स्तर को पार किया


पिछले 24 घंटों में 36.28 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गईं

स्वस्थ होने की मौजूदा दर इस समय 98.21 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 22,270 नए मरीजों का पता चला है

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले घटकर 2,53,739 रह गए हैं

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.50 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में कोविड वैक्सीन की 36.28 लाख (36,28,578) खुराक लगाने के साथ ही, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 175.03 करोड़ (1,75,03,86,834) के पार पहुंच गया।

यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,98,09,200 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

  टीके की खुराक का कुल कवरेज  
एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,04,00,492
दूसरी खुराक 99,49,833
प्रीकॉशन की खुराक 40,22,962
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,84,07,428
दूसरी खुराक 1,74,11,477
  प्रीकॉशन की खुराक 57,83,690
15-18 आयु समूह पहली खुराक 5,34,31,024
दूसरी खुराक 2,06,81,828
18-44 आयु समूह पहली खुराक 55,00,31,980
  दूसरी खुराक 43,42,94,627
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 20,19,86,306
  दूसरी खुराक 17,80,23,333
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 12,61,61,897
दूसरी खुराक 11,09,06,468
प्रीकॉशन की खुराक 88,93,489
प्रीकॉशन की खुराक 1,87,00,141
कुल 1,75,03,86,834

 

पिछले 24 घंटों में 60,298 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले लोगों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गई है।

भारत में स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है।


पिछले 24 घंटे में 22,270 नए मरीजों का पता चला है।

भारत में वर्तमान सक्रिय मामले 2,53,739 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.59% हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 12,35,471 नमूनों की जांच की गई। कुल मिलाकर, भारत में अब तक 75.81 करोड़ से अधिक (75,81,27,480) जांच हो चुकी हैं।

एक तरफ जहां, देश भर में टेस्टिंग क्षमता बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.50 प्रतिशत है। जबकि, दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.80 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Comments are closed.