राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्धता पर अपडेट


राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 172.04 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध करायी गयीं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 11.17 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई वैक्सीन की खुराकें अभी भी मौजूद हैं

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीके लगाने की गति को तेज करने तथा इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान की गति को अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा वैक्सीन की अग्रिम उपलब्धता के आधार पर बेहतर योजना तैयार करना तथा वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार कोविड वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का समर्थन कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सर्व-उपलब्धता के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को उनकी आपूर्ति (निःशुल्क) करेगी।

वैक्सीन की खुराक (19 फरवरी 2022 तक)
अब तक हुई आपूर्ति 1,72,04,92,970
अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध 11,17,10,731

 

भारत सरकार द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 172.04 करोड़ (1,72,04,92,970) से अधिक टीके की खुराकें; निःशुल्क चैनल और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है।

राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के पास 11.17 करोड़ से अधिक (11,17,10,731) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई कोविड वैक्सीन की खुराकें अभी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

Comments are closed.