पड़ोसन को पिलाया कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ, फिर करता रहा दुष्कर्म

हिसार। एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद उसे उसने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर कई बार उससे दुष्कर्म करता रहा। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

टिब्बा दानासेर निवासी महिला के मुताबिक सत्यवान उसके पड़ोस में रहता था। इसके कारण उसका घर पर आना जाना था। कुछ समय पहले उसका पति अवैध असलाह रखने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था और जेल गया था। उसकी अनुपस्थिति में सत्यवान घर आया। उस समय उसकी सास बीमार थी और पति जेल में था।

इसका फायदा उठाकर सत्यवान ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जब उसे होश आया तो उसे खुद के साथ दुष्कर्म की बात पता चली। उसने सत्यवान का विरोध किया। इस पर उसने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। महिला के मुताबिक यह बात सत्यवान के पिता राजेश को भी पता थी।

आरोप है कि उसने अपने बेटे का सहयोग किया। 23 अगस्त से लेकर 29 सितंबर तक उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब पति जेल से बाहर जमानत पर रिहा होकर आया तो महिला ने उसे आपबीती बताई। तब महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाकर सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके पिता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

News Source: jagran.com

Comments are closed.