असम और मिजोरम विवाद : असम पुलिस की खुलेआम फायरिंग से सीमाई क्षेत्र में तनाव बरकरार

न्यूज़ डेस्क : असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद और गहराता जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मिजोरम के अधिकारियों के हवाले से बताया कि असम पुलिस ने मंगलवार को सीमा पर खुलेआम फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल सीमाई क्षेत्र में तनाव बरकरार है। 

 

 

 

 

बता दें कि पिछले महीने ही असम और मिजोरम में पुलिसबलों के बीच सीमा विवाद को लेकर ही हिंसा भड़क उठी। तब तनाव के कारण हुई गोलीबारी में असम पुलिस के कम से कम छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 50 अन्य घायल हो गए। झड़प के बाद दोनों राज्यों के पुलिस बल सीमा पर तैनात किए गए थे। हालांकि, बाद में दोनों राज्यों की सीमा पर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया था।

 

Comments are closed.