भाजपा : अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश महामंत्री और वानती श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है

न्यूज़ डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपने संगठनात्मक नियुक्ति में बदलाव किया है। इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। वहीं, दूसरी तरफ वानती श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

 

Comments are closed.