मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री ने लोगों को नदी अभियान में शामिल होने को कहा

मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री ने लोगों को नदी अभियान में शामिल होने को कहा

यह कोई विरोध नहीं है, यह कोई आंदोलन भी नहीं है। यह जन-अभियान इस बात की जागरूकता फैलाने के लिए है कि हमारी नदियां सूख रही हैं। हर कोई जो पानी पीता है, उसे अभियन में शामिल होना चाहिए’ – सद्गुरु, संस्थापक, ईशा फाउंडेशन l 

 सितंबर, इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की नदियों को बचाने के लिए सद्गुरु के आह्वान पर जवाब दिया। एक अधिकारिक ट्वीट में उन्होंने हर किसी से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल होने पर जोर दिया और देश की जीवन-दायिनी नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए 80009-80009 पर मिस्ड कॉल देने को कहा।

शिवराज सिंह जी ने ट्वीट पर कहा:

‘हम सब जानते हैं कि कार्बन गैसों के उत्सर्जन धरती का तापमान बढ़ रहा है। और अगर यह सिलसिला जारी रहता है तो मानव जाति का अस्तित्व खतरे में होगा। सद्गुरु ने जो ‘रैली फॉर रिवर्स’ अभियान शुरू किया है, वह न सिर्फ नदियों को बचाएगा, बल्कि नदियों को बचाने के संदेश को फैलाने से आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी धरती भी बची रहेगी। तो मैं आप सब से इस अभियान को हर तरह से समर्थन देने की गुजारिश करता हूं’ l 

मध्य प्रदेश प्रशासन इस संदेश को राज्य के कोने-कोने में फैलाने के लिए सक्रियता से आगे आया है। 4 सितंबर को राज्यव्यापी मुहिम संचालित का जा रही है, जिसमें राज्य की 23000 ग्राम पंचायतें अपने-अपने इलाकों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करेंगी ताकि यह संदेश स्कूलों, स्वयंसेवी सामाजिक कार्य संगठनों, गैरसरकारी संस्थाओं, और मुख्य मंत्री के नेतृत्व के ग्रुप्स के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा सके। इस मुहिम में मुख्य मंत्री के संदेश और एक 6-मिनट के वीडियो के माध्यम से नदियों पर आए संकट और उसके समाधान को जनता को समझाया जाएगा।

कोयंबटूर में रैली के छोड़े जाने के शुभारंभ के तौर पर,  इंदौर ट्रायंफ मोटरबाइक क्लब ने संदेश को फैलाने के लिए एक रैली निकाली। इस रैली को श्री अमित शाह, बिजनेस प्रमुख, ने विजय नगर में ट्रायंफ के शोरूम पर हरी झंडी दिखाई। यह रैली देशव्यापी रैली फॉर रिवर्सअभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए आयोजित की गई। इसमें नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए जागरूकता फैलाकर 80009-80009 पर मिस्ड कॉल देने को प्ररित किया गया। पचास मोटरसाइकिल सवार शहर में घूमते हुए महो तक गए और रैली को बरच्चा पर खत्म किया, जहां पर भारतीय सेना के कर्नल हेमचंद्रन ने रैली का स्वागत किया। रैली शहर के प्रमुख जगहों से होकर गुजरी जहां सभी लोगों को नदियों को बचाने के लिए 80009-80009 पर मिस्ड कॉल देने को प्रेरित किया गया। 

रैली का मार्ग:

रैली को कोयंबटूर से कल दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के केंद्रीय मंत्री माननीय डॉ हर्षवर्धन ने पंजाब के माननीय गवर्नर श्री वी.पी. सिंह बद्नोरे की मौजूदगी में झंडा दिखाकर रवाना किया। 22 सितंबर को इंदौर और 23 सितंबर को भोपाल पहुंचने से पहले रैली 13 शहरों से होकर गुजरेगी। इससे पिछले वाले सप्ताह में कई संास्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे और मुख्य कार्यक्रम सद्गुरु की मौजूदगी में डेली कालेज में आयोजित होगा। यहां से रैली 10 और शहरों से होती हुई आखिर में दिल्ली में गांधी जयंती वाले दिन समाप्त होगी। यहां पर भारत सरकार को नदियों को पुनर्जीवित करने की एक विस्तृत योजना का सुझाव पेश किया जाएगा। इस रैली में प्रसिद्ध बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, और फार्मूला-1 रेसिंग कार ड्राइवर नारायन कार्तिकेयन भी शामिल हो गए हैं।

 

 

 

Comments are closed.