Buzinessbytes करता है देश के Real Heroes को सलाम

न्यूज़ डेस्क  : न्यूज़ से जुड़ी सभी ज़रूरतों के लिए वन- स्टॉप सोल्यूशन, Buzinessbytes.com ने हाल ही में एक वीडियो का लॉन्च किया है, जिसके ज़रिए वास्तविक जीवन के उनके नायकों को सलाम किया गया है, जिनकी वजह से कोरोना वायरस महामारी के बावजूद हम सभी लोग एक सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। 
वीडियो की शुरूआत वॉइस -ओवर और विज़ुअल्स के साथ होती है, जिसमें कोरोनावायरस से मिली सीख पर रोशनी डाली गई है। यह बताता है कि कैसे एक आम आदमी घर पर सुरक्षित रहते हुए परिवार के साथ खूबसूरत यादें संजो सकता है, अपने लिए समय निकाल सकता है और नई चीज़ें सीखने और अपने शौक पूरे करने का मौका पा सकता है। 
यूट्यूब लिंकः https://youtu.be/6L_dmfmKbzY 
यह वीडियो वास्तविक जीवन के उन नायकों को सलाम करता है, जिन्होंने आम जनता के लिए इसे संभव कर दिखाया है। इसमें डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, सैनिटाइज़ेशन कर्मचारियों और दुकानदारों की सराहना की गई है, जो लॉकडाउन के बावजूद हम सभी को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। 
Buzinessbytes  दुनिया में चल रही स्थितियों पर कुछ रोचक शॉर्ट क्लिप्स लेकर आया है। भारत और दुनिया भर में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें buzinessbytes.com के साथ।  

Comments are closed.