कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान श्रीति झा ने सुझाईं 21 किताबें

‘कुमकुम भाग्य’ की इस एक्ट्रेस ने अपनी पसंदीदा किताबों की लिस्ट शेयर की, जो आप इस लॉकडाउन के दौरान पढ़ सकते हैं l 

 

ज़ी टीवी पर 5 साल से भी ज्यादा समय पहले शुरू हुए ‘कुमकुम भाग्य’ के प्रसारण की शुरुआत से ही इसमें प्रज्ञा का रोल निभा रहीं श्रीति झा घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गईं।जहां सभी लोग प्रज्ञा को पर्दे पर बहुत पसंद करते हैं, वहीं श्रीतिने भी सभी का दिल जीत लिया है।वैसे,जिन्हें पता ना हो, हम उन्हें बता दें कि कुमकुम भाग्य की इस एक्ट्रेस को किताबेंपढ़ना बहुत पसंद हैं।

 

असल में वो किसी भी दिन, किसी भी वक्त और किसी भी जगह पर नाॅवेल पढ़ सकती हैं। चाहे वो घर पर हों, पेड़ की डाल पर या फिर कुमकुम भाग्य के सेट पर हों,उनके खाली वक्त में हमेशा उनके हाथ में किताब होती है। इस समय वो इसअस्थायी लॉकडाउन के दौरान बिल्कुल यही काम कर रही हैं।श्रीति बताती हैं, “जहां मैं लॉकडाउन के चलते’कुमकुम भाग्य’ की शूटिंग नहीं कर पा रही हूं वहीं मैं बहुत-से उपन्यास पढ़ रही हूं। अच्छी किताबें पढ़ना मेरा पसंदीदा काम है और इसीलिए लॉकडाउन के दौरान और इसके बाद भी मैं अपनेदर्शकों को ये 21 चुनिंदा किताबें पढ़ने की सलाह दे रही हूं।

 

1, 2 और 3 : द पैसेज,  दट्वेल्व और द सिटी ऑफ मिरर बाय जस्टिन क्राउन :
मुझे द पैसेज ट्रायलॉजी बहुत पसंद है। इसकी कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक वैज्ञानिक कैंसर के इलाज की खोज करते हुए इस वायरस का पता लगाता है। हालांकि जब वो इंसानों पर इसका परीक्षण शुरू करता है, तो आफत आ जाती है क्योंकि लोग वैंपायर जैसे जीवों में बदल जाते हैं और एक दूसरे को खाने लगते हैं। यह तीनों किताबें बताती हैं कि पूरी दुनिया मिलकर इस स्थिति का सामना कैसे करती है और इसकेबाद की दुनिया कैसी नजर आती है! मैं यह जरूर कहना चाहूंगी कि यह किताबें भावनात्मक और गतिशील हैं और पढ़ने में भी काफी दिलचस्प हैं, खासतौर से लॉकडाउन के इस समय पर।

 

4. टेडचियांग की कहानियों का संग्रह :
टेड चियांग की लिखी यह सीरीज़ संभावित काल्पनिक भविष्य पर आधारित है और इन सभी का आधार विज्ञान है। यह कहानियां पढ़ने में बड़ी दिलचस्प हैं। मैं कहूंगी कि यह कहानियां बहुत अच्छी तरह से लिखी गई हैं और आप इनसे बहुत अच्छी तरह जुड़ सकते हैं।

 

5. अमितव घोष की द ग्रेट डीरेंजमेंट :
इस किताब में जलवायु परिवर्तन के बारे में बात की गई है, जिसमें काल्पनिक साहित्य ने बड़ी भूमिका निभाई है। यह बड़ा दिलचस्प उपन्यासहै, जिसमें हमारी दुनिया का बड़ा विस्तृत विश्लेषण किया गया है। इसमें बताया गया है कि जो साहित्यहम पढ़ते हैं,उसमें दुनिया को किस तरह से प्रस्तुत किया गया है। इसमें लेखक ने बताया है कि हमें जातिवाद और भेदभाव किस तरह प्रभावित करते हैं।समय-समय पर इसके बारे में काफी कुछ लिखा जाता रहा है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के खतरे को आज उस तरह नहीं देखा जाता, जिस तरह इसे आज के समय में देखा जाना चाहिए। यह किताब सभी को पढ़ना चाहिए। बहुत-से लोगों को यह विषय काफी उबाऊ लगेगा,लेकिन जब आप इसे एक बार पढ़ने लगेंगे तो इसमें आपकी दिलचस्पी जाग जाएगी।

 

6. कामिलाशमसी की होम फायर:
यह मेरी हर टाइम की फेवरेट नाॅवेल्स में से एक है। वैसे मैं कुछ बार इसे पढ़ चुकी हूं। जी हां, आपको लगेगा कि आप इसे बार-बार पढ़ें। असल में यहसोफॉकल्स के नाटक एंटीगाॅन का आधुनिक रूपांतर है, लेकिन यहमौजूदा दौरमें काफी सामयिक है। असल में इसने मुझे भी बहुत रुलाया! यह उपन्यास उन सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में शामिल होगी, जो आपने अब तक पढ़ी हों।

 

7. हार्पर ली की टू किल ए मॉकिंगबर्ड:
यदि किसी को अपनी सारी जिंदगी में कोई किताब पढ़नी हो, तोवो सिर्फ यह होनी चाहिए। यह वाकई सभी को बेहतर इंसान बना देती है। असल में आजकल यह एक ग्राफिक उपन्यास के रूप में उपलब्ध है, और इस पर आधारित ग्रेगरी पेक की एक फिल्म भी बन चुकी है। लेकिन मैं सलाह दूंगी कि आप यह फिल्म देखने की बजाय यह उपन्यास पढ़ें क्योंकि पुस्तकें हमेशा बेहतर होती हैं!

 

8और9. जेडीसैलिंगर की नाइन स्टोरीज़ और  द कैचर इन द राय
द कैचर इन द राय भी मेरी सबसे पसंदीदा उपन्यास है। यह पढ़ने में बहुत आसान है जिसमें एक किशोर लड़के की कहानी है। जहां यह कुछ हिस्सों में डार्क है, वहीं मुझे लगता है कि यदि आप पहली बार उपन्यास पढ़ना शुरू कर रहे हैं तो शुरुआत करने के लिए यह सबसे अच्छी बुक है। लेखक ने बहुत आसान भाषा का उपयोग किया है। यदि आप पूरी उपन्यास नहीं पढ़ना चाहते तो आप नाइन स्टोरीज़ पढ़ सकते हैं जो जेडी सैलिंगर की लिखी 9 बेहतरीन लघु कहानियों का संग्रह है।

 

10, 11 एवं 12.हारूकी मुरकामी की काफ्का ऑन द शोर,  नॉर्वेजियन वुड और 1क्यू 84 :
मुरकामी मेरे सबसे पसंदीदा लेखकों में से एक हैं और आज तक उनका लिखा सबकुछ मुझे बहुत पसंद है।ये तीनों किताबें मेरी फेवरेट हैं। इनमें से हरेक नाॅवेल बड़ा दिलचस्प है और इसमें बड़ी जादुई वास्तविक चीजें हैं। यदि आपको अच्छी रोमांटिक किताबों की तलाश है, तो आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इन सभी में कुछ ना कुछ रोमांटिक एलिमेंट्स है। इन किताबों का प्रवाह बड़ा संगीतमय और खूबसूरत है।साथही, उनकी किताबें बड़ी विश्वसनीय होती हैं। मूल रूप से ये किताबें जापानी भाषा में लिखी गई हैं, वहीं इनके अनुवाद भी बढ़िया हैं। इन किताबों में शहरी अकेलापन दर्शाया गया है जिसका अनुभव हम अपने जीवन में करते हैं। मैं इस बात से जुड़ जाती हूं कि हम कैसे बार-बार एक ही चीज करते हैं और इसके चलते हमारी जिंदगी के मायने खत्म हो जाते हैं, लेकिन फिर भी नीरसता में एक जादू है। मुझे लगता है कि मुरकामी इस बात को बखूबी प्रस्तुत करते हैं।

 

13. मिशेल ओबामा की बिकमिंग :
यह उपन्यास मिशेल ओबामा के सफर के बारे में बताती है और वो ऐसी हैं जिनसे मैं काफी प्रेरित हूं। असल में जो भी फेमिनिस्ट है, वो उनसे जरूर प्रेरित होगा क्योंकि वो वाकई प्रतिभाशालीहैं। मुझे लगता है कि यह किताब सही मायनों में आपको इंसान के रूप में अपना विकास करने में मदद करेगी।यह सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं है, बल्कि सभी के लिए है क्योंकि यह एक साधारण पृष्ठभूमि के इंसान के सफर के बारे में है। इसमें बताया गया है कि वो कैसे व्हाइट हाउस जैसी भव्य हवेली में जाती हैं।इसके बाद एक फेमिनिस्ट और एक वकील के रूप में उनकी पहचान का क्या होता है और वोइन स्थितियों का सामना कैसे करती हैं। यह उपन्यास ऑडियोबुक के रूप में भी उपलब्ध है और वो भी उनकी खुद की आवाज में। तो जब वो किसी गाने का जिक्र करतीहैं तो इसके साथ गाती भी हैं, जो इसे और बेहतर अनुभव बना देता है।

 

14. जूलियन बार्न्स की दाओनलीस्टोरी
यह उपन्यास एक 21 वर्षीय लड़के और 50 साल की औरत के बीच रिश्ते की कहानी है। यह भी एक प्रेम कहानी है लेकिन यह उससे ज्यादा एक शरारत साझा करने की कहानी है। इसमें लेखक ने बड़ी आधुनिक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिससेपाठक इससे आसानी से जुड़ जाते हैं। यह बड़ी दिलचस्प नाॅवेल है और मैं इसे जरूर रिकमेंड करूंगी।

 

15. माइकल पोलान की हाउ टू चेंज योर माइंड
यह नॉनफिक्शन किताब मनोविकृतकारीपदार्थों का सफर दिखाती है, जिसमें एलएसडी, मशरूम्स और डीएमटी जैसी नशीली दवाओं को शामिल किया गया है। इसमें इन नशीले पदार्थों का सामाजिक और वैज्ञानिक पक्ष दर्शाया गया है। असल में यह किताब दिखाती है कि इन पदार्थों की खोज कैसे हुई, इसके प्रति समाज की क्या प्रतिक्रिया थी और अब तक इसमें क्या रिसर्च की जा रही है।इस किताब में 50 और 60 के दशक में एलएसडी के चलते पैदा हुई संस्कृति का भी जिक्र किया गया है और इसमें अल्बर्ट हॉफमैन और अमांडा फील्डिंग जैसे दिलचस्प लोगों के बारे में भी बताया गया है। यह ऐसी किताब है, जो मैं अपने दोस्तों के साथ शेयर करती रहती हूं और इसकी सिफारिश करते हुए मेरा मन नहीं भरता।

 

16. स्टीफन फ्राय की मायथोस:
यह किताब ब्रिटिश कॉमेडियन, एक्टर और राइटर स्टीफन फ्राय ने लिखी है, जिसमें उन्होंने ग्रीक मिथकों के बारे में दोबारा बताया है। यह बड़े हास्य भरे लहजे में प्रस्तुत की गई है, जिसे मैं बहुत पसंद करती हूं। जहां उन्होंने इसमें ग्रीक पौराणिक कथाओं के बारे में बात की है, वहीं उन्होंने यह भी बताया कि हैरी पॉटर के बहुत सारे नामों की उत्पत्ति वहीं से ही हुई है। उन्होंने बताया कि कैसे ज्यादातर आधुनिक पॉप संस्कृति ग्रीक मायथोलॉजी पर ही आधारित है। ऐसे में आप इस किताब से यकीनन जुड़ जाएंगे। यह एक मजेदार किताब है, जिसे आप यकीनन करेंगे।

 

17, 18 और 19. युवाल नोआह हरारी की सेपियंस, होमोडिअस और 21 लेसंस:
यह तीनों नाॅवेल एक ट्रायलॉजी का हिस्सा हैं। मेरे पास इसकी तीसरी किताब 21 लेसंस फॉर द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी नहीं है, लेकिन मैं इसे पढ़ना चाहती हूं। मुझे लगता है कि आप लॉकडाउनके बाद भी इन किताबों को पढ़ें क्योंकि यह वाकई बहुत महत्वपूर्ण किताबें हैं, खासतौर से वर्तमान हालात में इनका बड़ा महत्व है।सेपियंस हमें बताती है कि एक इंसान के रूप में हम इस मुकाम तक कैसे पहुंचे,जहां आज हम हैं।जबकि होमो डियस इसके बाद के परिदृश्य पर चर्चा करती है।यह बताती है कि डाटा कैसे इकट्ठा किया जाता है और डाटा कैसे एक मुद्रा है और कैसे हमारे ज्यादातर कामों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कब्जा हो रहा है। दूसरी ओर,21 लेसंस फॉर द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी बहुत-सी दूसरी चीजों के बारे में बात करती है जैसे कि युद्ध हमें कैसे प्रभावित करते हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें कैसे प्रभावित करेगी और हमें इसके लिए क्या जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। इस किताब को आप जरूर पढ़ते रहना चाहेंगे।

 

20. जेनिफर निवेन की ऑल द ब्राइट प्लेसेस:
यह दो किशोरों – थेओडोर फिंच और वायलेट मार्केट की कहानी है,जो यकीनन आपका दिल छू लेगी। यह बड़ी दर्द भरी कहानी है,लेकिन मुझे इसकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसमें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बहुत बढ़िया ढंगसे बताया गया है। मुझे लगता है कि आज के दौर में यह बहुत जरूरी है। इसमें आप असल में यह महसूस करेंगे कि आज के समय में एक किशोरावस्था का व्यक्ति किन परिस्थितियों से गुजरता है! मुझे यह स्वीकार करना होगा कि यह किताब वाकई शानदार है। इसे बड़ी खूबसूरती से लिखा गया है। इसमें बहुत-सा हास्य है, लेकिन इसमें आंखें खोल देने वाला दर्द भी है और यह आपको रुला देगा!

 

21. शुभांगी स्वरूप की लैटिट्यूड्स ऑफ लाॅन्गिंग
अंत में सबसे बढ़िया किताब… यह वाकई अनमोल किताब है और मुझे कहना होगा कि इसमें लेखक ने अपना जादू जगाया है! यह किताब मानवता और पृथ्वी के बारे में बात करती है और हमारी खूबसूरती,एक दूसरे से प्यार करने के साथ-साथ एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने की हमारी क्षमताऔर प्रकृति के साथ हमारे रहस्यमय रिश्तोंका एक अलग ही नजरिया प्रस्तुत करती है।

 

बोनस रीड: आदम कुचार्सकीकी द रूल्स ऑफकॉन्टेजियन
तोयेहैं श्रीति झाकी सुझाई गई किताबें। अपनी इस सूची से अलग वो बताती हैं, “मैंने जितनी भी किताबों की सिफारिश की है, उनसे अलग मैं चाहती हूं कि सभी लोग ऑनलाइन उपलब्ध ऑडियोबुक्स भीसुनें। असल में आप अपने घर की सफाई करते हुए भी यह सुन सकते हैं, जो कि हममें से अधिकांश लोग 21 दिनों के इस लॉकडाउन के दौरान कर रहे हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी एक चैनल है, जिसका नाम है बुक्स ऑन टोस्ट, जिसमें थीम आधारित एपिसोड्स हैं। इसमें अलग-अलग विषयों की किताबों के बारे में बात की जाती है और इनकी सिफारिशें बहुत अच्छी होती हैं।इसे देखना बड़ा मजेदार होता है क्योंकि इस शो को होस्ट करने वाली दोनों लड़कियां वाकई बहुत फनीहैं।तो मेरी ओर से आप सभी को हैप्पी रीडिंग, हैप्पी क्वॉरंटाइन।”

 

Comments are closed.