विश्व में भारत के गौरव और देश में खुशहाली के लिए भाजपा को जीताएं : लालवानी

महागठबंधन के साथ देश के दुश्मन भी साथ हो गए : जीतू जिराती

 

श्री लालवानी इंदौर में लाखों और राऊ विधानसभा से 51 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगे : मधु वर्मा

 

इंदौर, 5 मई। इंदौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी ने रविवार को राऊ विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनका जगह-जगह मंचों, छतों और गेलरियों से पुष्प वर्षा कर जबरदस्त स्वागत किया गया। आतिशबाजी की गई और सड़क पर रांगोली भी बनाई गई। इस दौरान अपने उद्बोधन में भाजपा प्रत्याशी श्री लालवानी ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में दुनियाभर में भारत का मान, सम्मान बढ़ा है। प्रतिष्ठा भी स्थापित हुई है। इससे हर भारतीय नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विश्व में भारत के गौरव और शक्तिशाली राष्ट्र की स्थापना के लिए एक बार फिर भाजपा और मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के बटन को दबाएं। प्रदेश भाजपा उपाध्य और पूर्व विधायक जीतू जिराती ने कहा कि इस चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है कि महागठबंधन के साथ दुश्मन देश भी साथ हो गए हैं। इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा। यह चुनाव राष्ट्र को समर्पित चुनाव है।
19 मई को सारे काम छोड़कर मतदान कर राष्ट्रवादी सरकार का चयन करें और भाजपा को वोट दें। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा ने कहा कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में 8 वार्ड, 30 ग्राम पंचायत और एक नगर पंचायत आती है। पिछली बार श्रीमती सुमित्रा महाजन इस क्षेत्र से 59 हजार से भी अधिक वोटों से चुनाव जीती थी। इस बार यह रेकॉर्ड टूटेगा। शंकर भाई लाखों मतों से चुनाव जीतेंगे और राऊ से 51 हजार से भी ज्यादा वोटों की लीड रहेगी। पार्टी ने श्री लालवानी के रूप में सहज और सरल कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। हमें इन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाना है। रविवार सुबह भाजपा प्रत्याशी और उनके साथ कार्यकर्ताओं का काफिला राऊ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 81 झुलेलाल मंदिर, क्रांति कृपलानी नगर पहुंचा। यहां से अन्नपूर्णा रोड से जनसम्पर्क प्रारंभ हुआ और भवानीपुर कॉलोनी, अन्नपूर्णा नगर, मिश्र नगर, प्रिकांको कॉलोनी से गोपुर चौराहा, परस्पर नगर, सहजीवन नगर, ग्रेटर वैशाली, गोपाल मार्केट, सूर्यदेव नगर, वार्ड क्र. 79, सेक्टर-सी सूर्यदेव नगर से विदुर नगर मेन रोड, कुंदन नगर से कैट चौराहा, मदनमोहन मालवीय नगर, वार्ड क्र. 80 जवाहर नगर मेन रोड, सब्जी मंडी राजेन्द्र नगर, परशुराम चौक, तिवारी नगर, धनवंतरि नगर, अटल गार्डन, विज्ञान नगर, धनश्री नगर, सुगंधी वाली गली, दत्त मंदिर, वैशाली नगर, राजेन्द्र नगर ब्रिज, वार्ड क्र. 78 में बिजलपुर, दुर्गा नगर, आनंद नगर, सिलीकॉन सिटी, शिव सिटी, पाटलियापुरा, संजय गांधी नगर, नीम चौक बिजलपुर,मार्तंड नगर, पवन पुत्र नगर होते हुए शकर पैलेस पर विश्राम के बाद फिर वार्ड 74 पिपल्याराव, भोलाराम उस्ताद मार्ग, भंवरकुआं चौराहा, सिद्धार्थ नगर, वार्ड क्र. 77 एकता नगर और इसके आसपास की कॉलोनियों और क्षेत्रों के बाद वार्ड क्र. 75 नायतामुंडला की कॉलोनियों तथा वार्ड क्र. 76 बिचौलीमर्दाना, मानवता नगर, सर्वसम्पन्न नगर, नीर नगर, बिचौली हब्सी ग्राम में जनसम्पर्क का समापन हुआ।
इस दौरान मुख्य रूप से विधायक व लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला, जिला नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, जनसम्पर्क प्रभारी नानुराम कुमावत, लोकसभा सह संयोजक गोपालसिंह चौधरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक जीतू जिराती, वरिष्ठ भाजपा नेता मधु वर्मा, बलराम वर्मा, नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला, रवि रावलिया, दिनेश मल्हार, नारायण पटेल, मनदीप बजवा, डॉ. रानु रंजीत कौर, कंचन गिदवानी, ज्योति पंडित, वीणा शर्मा, जयश्री जातेगांवकर, अभिषेक बबलु शर्मा, मनस्वी पाटीदार, द्रोपदी नीलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा समर्थकों का समूह साथ था।

Comments are closed.