ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2018 में जमकर झूमे प्रियंका, शाहिद और जैकलीन, जाने किस-किस को मिला अवार्ड

ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2018 में जमकर झूमे प्रियंका, शाहिद और जैकलीन

पर्दा उठते ही भीड़ में छा जाएगा दीवानगी का आलम , ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2018 में जबर्दस्त सरप्राइज के लिए आप भी हो जाइए तैयार l

हाल ही में हुए ब्रूक बॉन्ड रेड लेबल ज़ी सिने अवॉर्ड्स में रेड कारपेट पर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं, 2018 की इस सबसे बड़ी अवॉर्ड्स नाइट में कुछ ऐसी शानदार परफॉर्मेंस पेश की गईं जो हमेशा के लिए दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा गईं। प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर और जैकलीन फर्नांडिज जैसे सितारों ने जब मंच पर धूम मचाई तो दिसंबर की सर्द रात में भी गरमाहट आ गई।

जब से प्रियंका चोपड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में प्रवेश किया है, उन्हें भारत आने का वक्त ही नहीं मिल रहा है। उनके प्रशंसक उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2018 में प्रियंका की परफॉर्मेंस उनके फैन्स के लिए एक शानदार उपहार साबित होगी। अपनी इस पावर-पैक्ड परफॉरर्मेंस के लिए प्रियंका चोपड़ा यानी पीसी ने अपने बाल पीछे की ओर बांधे, साथ ही ब्लैक एंड व्हाइट रंग की फिट चोली के साथ फुल लेंथ के ब्लैक ग्लोव्स, ब्लैक टाइट परिधान और बूट्स पहने हुए थे। इस परफाॅर्मेंस में यह देसी गर्ल, हवा में तैरती दुबई के मशहूर बुर्ज अल अरब की प्रतिकृति पर सवार नजर आईं। जैसे ही वे मंच पर आईं सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीसी ने अपने पॉपुलर हिट गानों की मेडली पर एक धुआंधार परफॉर्मेंस दी, जिसमें जबर्दस्त रोबोटिक्स और मूवमेंट्स देखने को मिले। पिगी चॉप्स का यह अवतार इससे पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से न सिर्फ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया बल्कि बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ सुंदरी के खिताब पर एक बार फिर अपना दावा कायम कर लिया।

दूसरी ओर खूबसूरत जैकलीन फर्नांडिज ने चलते ट्रक पर डांस किया और पोल डांसिंग में अपनी कुशलता दिखाकर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। एक बेहद आकर्षक परफॉर्मेंस में उन्होंने ‘आज जरा करीब से‘, ‘पार्टी ऑन माय माइंड‘, ‘बीट पे ब्यूटी‘ और ‘चलती है क्या नौ से बारह‘ जैसे हिट गानों की मेडली पर बेमिसाल परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

जहां बॉलीवुड की इन लीडिंग लेडीज ने जबर्दस्त परफॉर्मेंस दीं, ऐसे में भला शाहिद कपूर कैसे पीछे रहते! शाहिद भी बादलों के गुबार से निकलकर मंच पर उतरे और चिट्टा वे, बुल्लेया, इमोशनल अत्याचार, साडा हक और उड़ता पंजाब जैसे गानों की मेडली पर अचूक परफॉर्मेंस दी। अंत में जब उन्होंने गिटार में हाथ आजमाया तो मंच पर जैसे जादू-सा चल गया।
ऐसी ही कुछ धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए जरूर देखिए सितारों से सजा ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2018, 30 दिसंबर को शाम 7ः30 बजे सिर्फ ज़ी टीवी पर।

Please find below the list of awards winners at Zee Cine Awards 2018.

Complete list of Zee Cine Awards 2018 winner list:
Best Film – Golmaal Again
Best Actor- Varun Dhawan – Badrinath Ki Dulhania
Best Actress – Sridevi – Mom
Best Director – Ashwiny Iyer Tiwari – Bareilly Ki Barfi
Best Actor In A Negative Role – Raj Arjun – Secret Superstar
Best Supporting Actor – Male – Anil Kapoor – Mubarakan
Best Supporting Actor – Female – Meher Vij – Secret Superstar
Best Script – Nitesh Tiwari & Shreyas Jain – Bareilly Ki Barfi
Best Playback Singer (Male) – Akhil Sachdeva – Humsafar (Badrinath Ki Dulhania)
Best Playback Singer (Female) – Nikhita Gandhi & Jyotica Tangri
Best Post Production (Editing & VFX) Award – Jagga Jasoos
Global Icon Award – Priyanka Chopra
Viewers Choice Song – Baarish – Half Girlfriend
Best Lyricist Award – Amitabh Bhattacharya – Zaalima (Raees)
Best Actor Viewers Choice Award – Akshay Kumar – Jolly LLB2
Best Actress Viewers Choice Award – Alia Bhatt – Badrinath Ki Dulhania
Best Debutante (Male) – Matin Rey Tangu – Tubelight
Best Debutante (Female) – Nidhhi Agerwal – Munna Michael
Best Sound Design – Sohel Sanwari, John Stewart Eduri – Badrinath Ki Dulhania
Best Debutante Director – Advait Chandan – Secret Superstar
Best Cinematography Award – Jomon T. John – Golmaal Again
Best Choreographer – Vijay Ganguly – Galti Se Mistake – Jagga Jasoos
Extraordinary Impact Award (Male) – Rajkummar Rao
Extraordinary Impact Award (Female) – Taapsee Pannu
Best Action Director – Sham Kaushal – Kaabil
Best Music Director – Amit Trivedi – Secret Superstar
Extraordinary Franchisee Award – Bahubali 2 – The Conclusion Viewers Choice
Best Movie Award – Toilet – Ek Prem Katha
Contribution to films and TV – Shah Rukh Khan
Extraordinary Legend Award – Amitabh Bachchan
Extraordinary Impact Award – Toilet – Ek Prem Katha

 

 

Comments are closed.