जायसवाल महिला महासभा के 200 सदस्यों ने श्रावण माह में किये महाकाल दर्शन

अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महिला महासभा के 200 सदस्यों ने श्रावण माह में किये महाकाल दर्शन l
इंदौर, 17 अगस्त, 2018। सावन के पवित्र महीने में यदि महाकाल के दर्शनों का सौभाग्य मिल जाये तो इससे बढ़कर कुछ नही। साथ मे यदि समाजजन हों तो दर्शन का उत्साह दुगुना हो जाता है। समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़कर महाकाल के दर्शनों के लिए जाने का ऐसा ही एक अवसर ‘अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महिला महासभा’ के पदाधिकारियों ने संजोया। इसके दौरान हर उम्र और वर्ग की 200 से अधिक महिलाओं ने दर्शन लाभ लेकर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। 
कार्यक्रम की मुख्य आयोजनकर्ता, अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महिला महासभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  राष्ट्रीय कार्यकारिणी, डॉ.संध्या चौकसे ने बताया-‘ इस दर्शन यात्रा और कार्यक्रम की प्रेरणा स्व. सुरेश कुमार जी चौकसे थे जिनके सद्कार्यों से प्रेरणा लेकर हमने यह आयोजन किया। उनके पुत्र श्री सुप्रभात चौकसे (एम डी, एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस) तथा पूरे परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। हमारा उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को इस आयोजन से जोड़ने का था और मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने उम्मीद से बढ़कर परिणाम प्राप्त किया। 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लेकर छोटे बच्चों तक सभी ने पूरे उत्साह से आयोजन में प्रतिभागिता की। हमने इंदौर जिले से प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों को सफलतापूर्वक इस आयोजन से जोड़ा और महाकाल दर्शनों का लाभ लिया। यह पूरा आयोजन चौकसे परिवार की ओर से  निशुल्क व्यवस्थाओं के साथ संचालित किया गया था। हमने वॉलेंटियर्स के ग्रुप बनाकर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी थी जिसे सभी ने मनोयोग से पूरा किया।
यह मध्यप्रदेश में अपनी तरह का पहला ऐसा आयोजन था जिसने सभी को एक साथ एक मंच पर जोड़ने का काम किया।’ 
कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा के वर्तमान पदाधिकारियों सहित पूर्व पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा के संरक्षक श्री बालेश्वर दयाल जायसवाल, अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री किशोर जायसवाल, अखिल भारतीय सर्ववर्गीय जायसवाल महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता तथा श्री विजयकांत जायसवाल, श्री ओमप्रकाश जायसवाल, श्री सुभाष नंदलाल जायसवाल, ओम भैया एडवोकेट तथा उज्जैन से श्री श्यामलाल जैसे उच्च पदाधिकारियों सहित अन्य कई पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।  
इस कार्यक्रम में महासभा की चारों इकाइयों की प्रतिनिधि श्रीमती माधुरी जायसवाल, अंजू जायसवाल, आरती जायसवाल,नीतू जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, ज्योति जायसवाल, देवास से आशा जायसवाल, उज्जैन से सुशीला जायसवाल एवम कविता जायसवाल, महू से ऊषा जायसवाल एवम पायल जायसवाल, सांवेर से अर्चना जायसवाल ने कार्यक्रम को सार्थक बनने के लिए अथक प्रयास किये।
महासभा की प्रान्तीय अध्यक्ष, श्रीमती मधु कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रूपा जायसवाल, महासचिव साधना जायसवाल एवम प्रभा जायसवाल, सरोज राय, पॉलोमी तथा प्रीति मालवीय आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका आभार व्यक्त कि l
 
 
 
 
 
 
 

Comments are closed.