मेरठ । मेरठ में जानी के एक गांव में रविवार रात को दरिंदगी की इंतहा हो गई। लगभग 25 वर्षीय युवक ने सौ साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मौके की तरफ से दौड़ पड़े। आरोपी को लोगों ने पिटाई करने के बाद जानी पुलिस के हवाले कर दिया।
जानी थाना क्षेत्र के गांव में सौ साल की वृद्धा भाई के साथ रहती हैं। वृद्धा बीमार हैं। पुलिस के मुताबिक गांव का अंकित पूनिया नाम का युवक रात करीब 11 बजे वृद्धा के घर पहुंच गया। वो शराब के नशे में धुत था। युवक ने महिला के साथ दरिंदगी की।
गांव में घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने आरोपी को दबोचकर जानी पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष जानी आधी रात को गांव पहुंचे तो लोगों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने वृद्धा से दुष्कर्म की पुष्टि की है।
गांव में हर शख्स सकते में: इस घटना से गांव का हर शख्स सकते में है। गांव में लोग बस यही कह रहे थे कि ऐसे दरिंदे को फांसी पर लटका देना चाहिए। वहीं, वृद्धा की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने रात में उनको अस्पताल में भर्ती कराया। पूरे मामले की जानकारी रात में आला अधिकारियों को दे दी गई है।
पुलिस ने कहा: सीओ सरधना ने कहा, रात दो बजे वृद्धा को सीएचसी में भर्ती कराया गया जा रहा है। डॉक्टरों से राय ली जा रही है। महिला का इलाज कराने के बाद ही मेडिकल और बयान होंगे।
News Source: jagran.com
Comments are closed.