10 ग्राम सोना पहली बार साढ़े ₹84 हजार के पार

नई दिल्ली, 5 फरवरी। सोना आज यानी 5 फरवरी को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,647 रुपए बढ़कर 84,657 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सोना 83,010 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था।

चांदी के दाम में भी आज तेजी रही। ये 1,632 रुपए महंगी होकर 95,425 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,793 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,390 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,240 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,240 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,240 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,290 रुपए है।

सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.