रियाद । 1.28 लाख से अधिक भारतीय हजयात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस साल कुल 1,28,702 भारतीय हजयात्रियों को सरकार ने हज कमेटी के जरिए हज की सुविधा प्रदान की है। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार 466 उड़ानों के जरिए
भारतीयों को वार्षिक हज के लिए लाया गया है, जबकि आखिरी उड़ान शुक्रवार सुबह पहुंची। इस साल भारत से रिकॉर्ड 1,75,025 मुस्लिम हज के लिए पहुंचे हैं। इस साल हज पर आने वाले कुल हज यात्रियों में से 47 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। यह भारत से हज के लिए महिलाओं की सबसे अधिक संख्या है।
बीते साल तक किसी भी मुस्लिम महिला के लिए हज यात्रा पर उसके साथ उसके पति या मेहरम (जिसके साथ विवाह निषिद्ध है) का रहना जरूरी था। इस साल पहली बार भारतीय महिला किसी पुरूष रिश्तेदार के बिना हज यात्रा पर आई हैं। यह पहला साल है जब हज यात्रा के लिए सब्सिडी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
Comments are closed.