मुंबई एयरपोर्ट पर 8.47 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा गया: कस्टम विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

मुंबई ,17 मार्च। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.47 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी का खुलासा किया है। कस्टम अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें यात्रियों के पास से बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 10 किलो सोना जब्त किया है। इनका मार्केट वैल्यू 8.47 करोड़ रुपए है। एयरपोर्ट के तीन निजी स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है।

एयरपोर्ट स्टाफ अपने अंडर गारमेंट्स में ये सोना छिपाकर एयरपोर्ट से बाहर ले जाना चाहते थे। कस्टम विभाग ने 13 से 15 मार्च के बीच ये जब्तियां की हैं। सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई।

पहली जब्ती में एयरपोर्ट के निजी स्टाफ के पैंट की जेब से 6 कैप्सूल मिले। इनमें 2.8 किलो के 24 कैरेट सोने का पाउडर भरा हुआ था। इसकी बाजार कीमत 2.27 करोड़ रुपए आंकी गई है।

दूसरी जब्ती में एक अन्य निजी स्टाफ के पास से भी अधिकारियों को 2.9 किलो 24 कैरेट सोने का पाउडर मिला, जिसकी कीमत 2.36 करोड़ रुपए है। यह सोना सात कैप्सूलों में रखा हुआ था।

तीसरी जब्ती में एक अन्य कर्मचारी को पकड़ा गया। उसने अंडर गारमेंट्स से 1.6 किलोग्राम 24 कैरेट सोने के पाउडर से भरे दो पाउच बरामद किए गए, जिनकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए है।

कचरे की थैलियों में 3.1 ग्राम सोने का पाउडर मिला दो अन्य मामलों में कस्टम अधिकारियों ने प्लेन के टॉयलेट और पेंट्री के कचरे से भरे थैलों की तलाशी के दौरान काले रंग की दो थैलियों में 3.1 ग्राम सोने का पाउडर मिला। इसकी कीमत 2.53 करोड़ रुपए है।

पहले भी सामने आए थे सोना तस्करी के मामले

3 जनवरी – डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर 4.84 करोड़ कीमत के 6.05 किलो सोना जब्त किया था। साथ ही इस तस्करी में शामिल एयरपोर्ट कर्मचारियों के एक गिरोह को पकड़ा था। ये कर्मचारी छोटे-छोटे बैचों में इंटरनेशनल ट्रांजिट टर्मिनल से सोना लाकर, उसे इकट्ठा कर बाहर पहुंचा तस्करी करते थे। जांच में 5 कैप्सूल और 2 पैकेट सोने के पाउडर से भरे मिले थे।

6 मार्च – मुंबई एयरपोर्ट से दो विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया गया। उसके पास से 18.92 करोड़ रुपए कीमत का 21.28 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। दोनों के पास से 21 किलो सोने के बिस्कुट मिले हैं।

11 जून, 2024 – दो केन्याई महिलाओं को 32 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। उस सोने की कीमत 19.15 करोड़ रुपए थी। उन्होंने सोना अपने कपड़ों और सामान में छिपा रखा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.