प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ा: पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया निर्णय​

नई दिल्ली,23 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर बुधवार सुबह वापस लौट आए हैं। मोदी मंगलवार को ही सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के न्योते पर दो दिन के सऊदी दौरे पर पहुंचे थे।

उन्हें आज स्टेट डिनर में शामिल होना था और इसके बाद आज वो एक फैक्ट्री में भारतीय कामगारों से मिलने वाले थे, लेकिन कश्मीर हमले की वजह से उनका यह प्रोग्राम बीच में रद्द कर दिया गया।

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने PM मोदी से फोन पर बात की। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मोदी आज केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की बैठक में लेंगे।

कश्मीर हमले पर वर्ल्ड लीडर्स के बयान…

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- पहलगाम हमले के अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी। हम भारत के साथ हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लिखा- कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा- उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से प्रभावित हैं। इस प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी ने कहा- आज भारत में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुख हुआ, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए। इटली पीड़ित परिवारों, घायलों, सरकार और सभी भारतीय लोगों के लिए अपनी संवेदना जाहिर करता है।

सऊदी क्राउन प्रिंस ने आतंकवादी हमले की निंदा की सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने कहा कि PM मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर बात की। क्राउन प्रिंस ने इस हमले की निंदा और इम मामले में भारत को हर संभव मदद की पेशकश की।

कश्मीर में 2019 के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक भी शामिल हैं।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। आतंकियों ने दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

PM मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा थी प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा थी। इससे पहले वो 2016 और 2019 में सऊदी गए थे। जबकि MBS अब तक 2019 और 2023 में भारत दौरे पर आ चुके हैं। MBS का 2022 में भारत आने का प्लान था, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से यह दौरा टल गया था।

दोनों देशों के बीच 1947 से डिप्लोमैटिक रिलेशन हैं, 2010 में इन्हें स्ट्रैटेजिक रिलेशन में बदल दिया गया था। 2024 की शुरुआत से अब तक भारत की ओर से सऊदी अरब की 11 मंत्री स्तरीय यात्राएं हो चुकी हैं। जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री और उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री क्रमशः नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में भारत दौरे पर आए थे।

Comments are closed.