न्यूजीलैंड ,6 मार्च। न्यूजीलैंड ने ब्रिटेन में उच्चायुक्त फिल गॉफ को बर्खास्त कर दिया है। गॉफ ने लंदन में एक कार्यक्रम में कहा कि ट्रम्प का रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने का तरीका 1938 के म्यूनिख समझौते जैसा है। म्यूनिख समझौते ने हिटलर को चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा करने की अनुमति दी थी। अब ट्रम्प फिर से वही गलती करने जा रहे हैं। उन्हें इतिहास की समझ नहीं है।
गॉफ की इन टिप्पणियों के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा कि हाई कमिश्नर की टिप्पणियां सही नहीं थीं। पीटर्स ने कहा कि ये न्यूजीलैंड का आधिकारिक रुख नहीं है।
87 साल पुरानी घटना की याद दिलाई गॉफ ने याद दिलाया कि कैसे चर्चिल ने UK के तत्कालीन PM नेविल चेम्बरलेन को फटकार लगाई थी। चर्चिल ने तब कहा था- आपको जंग और अपमान में से किसी एक को चुनना था। आपने अपमान चुना, लेकिन इसके बाद भी आपको जंग लड़नी पड़ी।
गॉफ ने ओवल ऑफिस में चर्चिल की प्रतिमा लगवाने पर भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने चर्चिल की प्रतिमा को ओवल ऑफिस में दोबारा लगवा दिया है। क्या आपको लगता है कि उन्हें वास्तव में इतिहास की समझ है?
2020 में ट्रम्प को हराने के जो बाइडेन ने चर्चिल की कांस्य प्रतिमा को हटा दिया था और इसकी जगह हिस्पैनिक यूनियन नेता सीजर शावेज की प्रतिमा लगा दी गई थी। दोबारा राष्ट्रपति बनते ही उन्होंने फिर से ओवल ऑफिस में चर्चिल की प्रतिमा लगवा दी।